गोवर्धन का पावन पर्व हिंदू दीपावली के अगले दिन सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन गिरिराज गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के प्रकोप से किए गए भक्तोंरक्षण और गोवर्धन पर्वत की महिमा से जुड़ा है. यही कारण है कि इस दिन कान्हा की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट का भोग लगाकर नमन किया जाता है. गोवर्धन पर्वत उस समय लोगों के लिए फल, सब्जियों आदि का स्त्रोत था, इसलिए ये त्योहार प्रकृति, पर्यावरण, और अन्न के महत्व का संदेश भी देता है, वहीं गौ सेवा से भी जुड़ा है. इस पावन पर्व के लिए अपनों को विश करना है तो देखें शुभकामना संदेश.

गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर सभी को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में बनी रहे और कभी भी अन्न धन की कमी न हो. इसी तरह से आप भी कुछ भक्तिमय कोट्स के जरिए अपने प्रियजनों को गोवर्धन पूजा विश करें.
- गोवर्धन पर्वत की छांव जैसा सुकून मिले,
- वृंदावन की हवाओं जैसा अपनापन मिले
- हर दिन हमें गिरिधर गोपाल का संग मिले
- गोवर्धन की हार्दिक शुभकामनाएं!
- गोवर्धन का पर्व दिखाता है हमारा प्रकृति से कितना गहरा है रिश्ता
- हम सब भी लें संकल्प इसे निभाने का, यही संदेश इस त्योहार का
- गोवर्धन पर्वत की तरह अडिग रहे विश्वास
- प्रकृति की तरह निर्मल रहे सभी का मन
- गिरिधर गोपाल का साथ रहे हर कदम
- गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- गोवर्धन प्रकृति से प्रेम का है पर्व, हर कण में पोषण का संरक्षण
- कृष्ण की भक्ति कर जो शरण में जाए..होता है उसका रक्षण
- शुभ गोवर्धन पर्व!
- गोवर्धन का पर्व है ऐसा, प्रकृति का सम्मान भक्ति बन जाता है
- कृष्ण का प्रेम जीवन का आधार जब बने, सब सुंदर हो जाता है
- गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं!
- गोवर्धन की मिट्टी में आस्थाहरियाली, जीवन संगीत का संगम
- हर कण में है कान्हा का वास, जो सिखाता है हमें अपनापन
- गिरिधर गोपाल की सदा ही जय!
- कान्हा ने पर्वत उठाकर भक्तों को संकट से दिया सरंक्षण
- प्रकृति के महत्व का संदेश, हम भी लें धरती से प्रेम का संकल्प
- गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- जहां मेरे प्रिय कान्हा हैं..वहां प्रेम का होता है विस्तार
- प्रकृतिप्रेम की इसी भावना को समर्पित गोवर्धन का त्योहार
- गोवर्धन की शुभकामनाएं!
- प्रेम, दया, करुणा, हरियाली…हर रंग मुरली मनोहर कान्हा की रचना
- गोवर्धन उसका खूबसूरत प्रतीक, सदा बनी रहे ये प्रकृति की सरंचना
- गोवर्धन की हरियाली में दिखे कान्हा का प्रेम और चंचल मुस्कान।
- प्रकृति के अनमोल उपहार को नमन, गिरिराज गोवर्धन को प्रणाम