शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bhai Dooj 2026: अभी तक नहीं लिया बहन के लिए तोहफा? आखिरी वक्त में खरीदें ये शानदार गिफ्ट​

भाई दूज के त्योहार का कनेक्शन देवता यमराज से माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए. बहन ने अपने भाई का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके सुखी जीवन की कामना की. इससे खुश होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भी भाई अपनी बहन […]

भाई दूज के त्योहार का कनेक्शन देवता यमराज से माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए. बहन ने अपने भाई का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके सुखी जीवन की कामना की. इससे खुश होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भी भाई अपनी बहन से तिलक कराएगा, उसके जीवन में सुख समृद्धि आएगी. इसलिए कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के पर्व के रूप में देशभर में मनाया जाता है.

मिश्री और सूखा गोला हाथ में रखकर और भाई का तिलक करके बहन अपने भाई की जिंदगी में खुशियों की कामना करती है. वहीं भाई भी उसे बदले में दुआएं देता है. वैसे बहन को गिफ्ट देने का तरीका भी रिश्तों में मिठास लाता है. अगर आप अभी तक बहन के लिए गिफ्ट नहीं ले पाए हैं तो लास्ट मिनट में आप इन गिफ्ट आइडियाज की हेल्प ले सकते हैं.

स्किनकेयर और ब्यूटी हैम्पर

बहन के लिए स्किन केयर या ब्यूटी हैम्पर से बढ़िया भला क्या गिफ्ट हो सकता है. मार्केट या नजदीक के कॉस्मेटिक स्टोर से लिप बाम, हैंड क्रीम, बॉडी लोशन, फेस सीरम, फेस मास्क और शीट मास्क खरीदें और एक खूबसूरत ब्यूटी हैंपर तैयार करें. ये आखिरी टाइम में जल्दी तैयार होने वाला गिफ्ट है और इसे देखते ही बहन के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी.

परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

अगर बहन को परफ्यूम या बॉडी मिस्ट लगाना पसंद है तो उसके लिए ऐसे ही प्रोडक्ट्स खरीदें. बाजार में लो बजट में बेस्ट क्वालिटी के परफ्यूम या बॉडी मिस्ट आसानी से मिल जाते हैं. आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं.

चॉकलेट और स्वीट्स बॉक्स

लास्ट मिनट में गिफ्ट तैयार करना है तो इसके लिए चॉकलेट या मिठाई का बॉक्स बनवाना बेस्ट है. महिलाओं में अमूमन हर किसी को चॉकलेट बहुत पसंद होती है. आजकल बाजार में खूबसूरत पैकेजिंग वाले चॉकलेट हैम्पर आसानी से मिल जाते हैं. इसे एक छोटे से मैसेज के साथ दिया जा सकता है.

ज्वेलरी और मिनिमल एक्सेसरीज

ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट या मिनिमल नेकलेस जैसे गिफ्ट बहन को पसंद आ सकते हैं. इन्हें नजदीकी ज्वेलरी या एक्सेसरीज स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकता है. अगर आपकी बहन को रोजाना सिंपल ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो यह उपयोगी तोहफा हो सकता है.

इनडोर प्लांट

अगर आपकी बहन को घर सजाने और पौधे लगाने का शौक है, तो उसे कोई खूबसूरत इनडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं. मनी प्लांट, पीस लिली या छोटा सक्यूलेंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे सजावटी गमले के साथ दिया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY