Entertainment

Viral Video: महाभारत देखकर हिंदी सीखी… ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बना जावेद शेख का शो, RAW और ऑपरेशन का किया जिक्र, अब बन रहा मजाक

Pakistani Serial Viral: पाकिस्तान में इन दिनों एक शो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, जिसे इंटरनेट यूजर्स ने ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ तक कहना शुरू कर दिया है. दरअसल, दिग्गज एक्टर जावेद शेख के शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसका नाम ‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ है, इस शो का एक क्लिप वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग इसे लेकर मजाकिया रिएक्शन दे रहे हैं. शो के कुछ सीन और डायलॉग इतने अलग अंदाज में पेश किए गए हैं कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स इसे ओवरड्रामेटिक भी बता रहे हैं.

Viral Video: महाभारत देखकर हिंदी सीखी… ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बना जावेद शेख का शो, RAW और ऑपरेशन का किया जिक्र, अब बन रहा मजाक
Viral Video: महाभारत देखकर हिंदी सीखी… ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बना जावेद शेख का शो, RAW और ऑपरेशन का किया जिक्र, अब बन रहा मजाक

हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की कहानी दिखाई गई थी. अब पाकिस्तानी सीरियल सामने आया है, जिसमें भारत की कहानी दिखाई गई है, लेकिन लोग उसे मजाकिया तौर पर ले रहे हैं. शो में रॉ और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है. वायरल क्लिप में शो का एक सीन खास तौर पर चर्चा में है, जिसमें इमोशनल बैकग्राउंड म्यूजिक, भारी-भरकम डायलॉग और ड्रामेटिक एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं.

लोगों ने कहा ‘पाकिस्तानी धुरंधर’

इंटरनेट यूजर्स ने इस सीन की तुलना बड़े-बड़े ड्रामा सीक्वेंस से कर दी और इसे ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. जावेद शेख के साथ ही इस सीरियल में बुशरा अंसारी भी शामिल हैं, जिनके लुक को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि शो का ट्रीटमेंट इतना ज्यादा ड्रामेटिक है कि यह सीरियस से ज्यादा मजाकिया लगने लगता है. वहीं कई यूजर्स ने क्लिप को एडिट करके मीम्स बनाए, जो तेजी से वायरल हो गए. लोगों ने उनकी हिंदी बोलने और खुफिया एजेंट्स के लुक्स को लेकर भी मजाक उड़ाया है.

Pakistani actor Javed Sheikh after working for decades in Bollywood, is now making B-grade Pakistani propaganda films to spread hate against India.
by u/GiveMeSomeSunshine3 in BollywoodHotTakes

इसमें भी खोजी ‘शानदार डिटेलिंग’

जो क्लिप वायरल हो रहा है उसमें जावेद शेख का डायलॉग है कि पाकिस्तान का दिवाली भले ही ना निकले, लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का दिवाली कर दो. इस पर जवाब आता है कि वो तो हम करते ही रहते हैं. इस क्लिप पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बैकग्राउंड में अखंड भारत का नक्शा भी है, शानदार डिटेलिंग.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि गलत धुरंधर डाउनलोड कर लिया, साथ ही एक्टर्स के शुद्ध हिंदी बोलने पर भी एक यूजर ने लिखा कि इतनी हिंदी तो हमारे एजेंट भी नहीं बोलते, तो एक ने लिखा महाभारत देखकर हिंदी सीखी है क्या.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply