बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज रात से चिल्ला-DND-कालिंदी कुंज पर बदला रूट, जानें पूरा डायवर्जन प्लान​ | England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया ‘Night Curfew’, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members​ | UP Women Scheme: यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान! मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, चुनाव से पहले मिलेगी 20 हजार की पहली किस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Women Scheme: यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान! मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, चुनाव से पहले मिलेगी 20 हजार की पहली किस्त​

UP Women Scheme: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, योजना को मंजूरी मिलने पर चुनाव से […]

UP Women Scheme: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, योजना को मंजूरी मिलने पर चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जा सकती है। इसके बाद चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर 1010 हजार रुपये की तीन और किस्तें देने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। हालांकि, अभी योजना को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए राशि और किस्तों से जुड़ी जानकारी फिलहाल प्रस्ताव के स्तर पर है।

चुनाव से पहले महिलाओं पर फोकस

योगी सरकार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी बीच महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उन्हें स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना पर मंथन चल रहा है। सरकार के स्तर पर फिलहाल योजना के स्वरूप और इसके दायरे को लेकर मंथन चल रहा है। अंतिम फैसला होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें कितनी राशि दी जाएगी।

किन महिलाओं को मिल सकता है लाभ?

प्रस्तावित योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इसमें SC और ST परिवारों की महिलाएं, BPL परिवारों की महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है। हालांकि, ये अभी प्रस्तावित पात्रता शर्तें हैं। सरकार की मंजूरी के बाद ही अंतिम नियम सामने आएंगे।

दूसरे राज्यों की योजनाओं से मिली प्रेरणा?

महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने वाली योजनाएं देश के कई राज्यों में पहले से चल रही हैं। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना और हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक सहायता देती हैं। बिहार में भी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई थी, जिसके तहत शुरुआती आर्थिक सहायता देने की घोषणा हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की नई योजना को लेकर चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें:

अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल योगी सरकार की ओर से इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही लाभार्थियों की संख्या, अंतिम राशि और पात्रता की शर्तों को लेकर अंतिम फैसला सामने आया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पहली किस्त भेजी जा सकती है। लेकिन योजना कब शुरू होगी, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और कुल कितनी राशि दी जाएगी, इसका स्पष्ट जवाब सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगा। इसलिए फिलहाल 40 से 50 हजार रुपये मिलने की खबर को प्रस्तावित योजना के रूप में ही देखा जाना चाहिए, न कि लागू हो चुकी सरकारी योजना के तौर पर। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY