बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज रात से चिल्ला-DND-कालिंदी कुंज पर बदला रूट, जानें पूरा डायवर्जन प्लान​ | England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया ‘Night Curfew’, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members​ | UP Women Scheme: यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान! मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, चुनाव से पहले मिलेगी 20 हजार की पहली किस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज रात से चिल्ला-DND-कालिंदी कुंज पर बदला रूट, जानें पूरा डायवर्जन प्लान​

Noida News: नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है. लाल किले पर ध्वजारोहण, परेड और अन्य कार्यक्रमों के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर […]

Noida News: नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है. लाल किले पर ध्वजारोहण, परेड और अन्य कार्यक्रमों के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. यह डायवर्जन बुधवार रात 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा. इसके बाद शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर तक भी दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी.

चिल्ला बॉर्डर से जाने वालों को लेना होगा दूसरा रास्ता

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिल्ला रेड लाइट की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यूटर्न लेकर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा. यहां से वाहन चालक आगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान दिल्ली की तरफ जाने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें.

DND पर भी बदलेगा ट्रैफिक रूट

DND बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू रहेगा. यहां टोल प्लाजा के पास वाहनों को यूटर्न कराया जाएगा. इसके बाद वाहन नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे बढ़ेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान DND के जरिए दिल्ली जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की स्थिति जरूर देख लें.

कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी डायवर्जन

कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित रूट से भेजा जाएगा. यहां अंडरपास तिराहा से वाहनों को डायवर्ट कर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा. इसके बाद वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ जा सकेंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करना और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है.

यमुना एक्सप्रेसवे से आने वालों के लिए भी रूट तय

यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है. ऐसे वाहन जीरो पॉइंट से परी चौक, P3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे. इसके अलावा फलैंदा कट और रामपुर से सर्विस रोड के रास्ते गलगोटिया, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, पुस्ता तिराहा और सीएमएल चौक होते हुए कासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जाने की व्यवस्था भी रहेगी.

इमरजेंसी वाहनों के लिए रहेगी सुविधा

डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, दमकल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ऐसे वाहनों को जरूरत के अनुसार प्राथमिकता के साथ रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परेशानी न हो.

घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली जाने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें. डायवर्जन के कारण सामान्य रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में लोग समय से पहले घर से निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. नोएडा ट्रैफिक डीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था का पालन कराकर यातायात को सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा. यातायात से जुड़ी किसी समस्या या सहायता के लिए 9971009001 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY