रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, मुरादाबाद में सुबह हुई बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड​

: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में अचानक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बाजार पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों […]

: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में अचानक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बाजार पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरजचमक हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से 18 नवंबर के बीच प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उत्तरपश्चिमी हवाओं के तेज होने से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। इसके साथ ही कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का स्तर अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह लखनऊ में कुछ समय के लिए धुंध छाई रह सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें:

कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी, बरेली में शून्य तक पहुंची दृश्यता

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह घने कोहरे और धुंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। बरेली में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जबकि कुशीनगर में दृश्यता महज 50 मीटर रही। इसके अलावा मेरठ में 80 मीटर, मुरादाबाद में 100 मीटर और आजमगढ़ में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह के समय दृश्यता घटकर 350 मीटर रह गई थी। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है।

शाहजहांपुर और मेरठ रहे सबसे ठंडे जिले

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को शाहजहांपुर और मेरठ प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में रहे। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री और अयोध्या व इटावा में 15 डिग्री सेल्सियस रहा।दूसरी ओर, अधिकतम तापमान के मामले में मुरादाबाद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ सकता है। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY