रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पत्नी-साली धमकी दे रहीं…’, इतना कहकर अमित ने खा लिया जहर, बहन को फोन कर रोते हुए सुनाई आपबीती​

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक पत्नी पीड़ित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया. मौत से पहले युवक ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया और रोते हुए अपना दर्द सुनाया. इस दौरान बता भी दिया कि उसने जहर खा लिया है. मामला इटावा में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव का है. […]

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक पत्नी पीड़ित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया. मौत से पहले युवक ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया और रोते हुए अपना दर्द सुनाया. इस दौरान बता भी दिया कि उसने जहर खा लिया है. मामला इटावा में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

यह ऑडियो युवक का अपनी बहन के साथ फोन पर बातचीत की कॉल रिकार्डिंग है. युवक की पहचान 28 वर्षीय अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम केवाला राजा का बाग के रूप में हुई है. उसका शव घर से करीब एक किमी दूर खेतों में मिला है. वायरल हो रहे ऑडियो में अमित अपनी बड़ी बहन सुरीना से फोन पर रोते हुए बात कर रहा है. इसमें बता रहा है कि उसकी पत्नी और साली धमकी दे रही हैं और गालीगलौज कर रही हैं.

सात लाख के जेवर का है विवाद

मृतक के पिता अशोक कुमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि अमित की शादी करीब सात साल पहले रन्नो देवी के साथ हुई थी. शादी में चढ़ावे के दौरान उस समय करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर दिए गए थे. शादी के करीब दो साल बाद बहू बिना बताए जेवर अपने साथ लेकर मायके चली गई. पूछने पर पहले तो उसने इनकार किया, लेकिन उसके मायके में पूछताछ की गई तो पता चला कि जेवर वहीं रखे हैं. इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.

पत्नी ने आकर धमकाया

अशोक कुमार का आरोप है कि इसी विवाद में शुक्रवार की शाम को अमित पत्नी पक्का तालाब स्थित दूध की डेयरी पर पहुंची, जहां अमित काम करता था. वहां उसने पहले अमित से पैसे मांगे और धमकी दी. इस दौरान पत्नी के साथ उसकी बहन और बहनोई यानी अमित की साली और साढू भी थे. परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अमित ने आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY