UP Voter List Controversy: उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, तो सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के पास यह कहां से आई ? अखिलेश ने दावा किया कि मंत्रियों की तरफ से लोगों को वॉइस मैसेज भेजे जा रहे हैं।

बीजेपी नेताओं के पास वोटर लिस्ट कहां से आई ?
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, लेकिन बीजेपी के सब नेताओं के पास है। आखिर सरकार के मंत्रियों के पास कहां से आ गई वोटर लिस्ट ? उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने किसी कंपनी को हायर किया होगा। उस कंपनी ने उनकी वॉइस लेकर मैसेज भेजने का काम किया होगा।
मंत्रियों के वॉइस मैसेज जाने पर उठाए सवाल
सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि हर जगह मंत्रियों के वॉइस मैसेज जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये वॉइस मैसेज कैसे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सावधान रहें, निष्पक्ष रहें और बेईमानी न करें। क्योंकि बिना बेईमानी, बिना धांधली के बीजेपी के लोग जीत नहीं सकते। हम लोग नजर रखे हुए हैं।
फैजाबादअयोध्या चुनाव का किया जिक्र
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने फैजाबाद और अयोध्या के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय की सभी रिकॉर्डिंग उनके पास थीं। उन्होंने कहा कि प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स की रिकॉर्डिंग भी उनके पास थी और 2025 लोगों की रिकॉर्डिंग मौजूद है।
ये खबर भी पढ़ें:
प्रबंधकशिक्षकों से की अपील
सपा सुप्रीमो अखिलेश ने प्रबंधकशिक्षकों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वॉइस मैसेज जा रहे हैं, वे दूसरे मोबाइल से उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: