के में 22 और 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी ने आदेश जारी किया है। प्रीप्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल 2 दिन बंद रहेंगे।

2 दिन की छुट्टी का आदेश
22 अक्टूबर को भरत मिलाप का अवकाश
जिलाधिकारी की ओर से जारी सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 22 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा।
23 अक्टूबर को चुनाव के चलते छुट्टी
23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र और शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन2026 की वोटिंग के कारण अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के 13 अक्टूबर 2026 के पत्र के तहत इस दिन स्पेशल इमरजेंसी लीव रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें:
इन सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
आदेश के अनुसार वाराणसी जिले में प्रीप्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा ICSE, CBSE और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी 22 और 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: