सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Chandrashekhar Azad Challenge Yogi: बिजनौर से हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी को चैलेंज​ | ‘मुझे BJP से विधानसभा चुनाव लड़ना है’, HC से नंदलाल को राहत; मर्डर केस में मिली थी उम्रकैद की सजा​ | ‘कच्चा बादाम’ से नहीं थी Anjali Arora को परेशानी, फिर क्यों बीच में छोड़ दिया था कानपुर का इवेंट?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

After Wedding Party Tips: शादी या फंक्शन के बाद घर लौटकर सबसे पहले करें ये 4 काम!​

After Wedding Party Tips: अगर आप किसी की शादी, बर्थडे पार्टी, परिवार में फंक्शन हो तो, ऐसे मौकों पर नींद पूरी नहीं होती। रात रातभर जागना पड़ता है। कई बार मेहमानों का ख्याल रखने के चक्कर में अपने खानेपीने का भी ध्यान नहीं रहता है। ऐसे में   खानपान का रूटीन बिगड़ना आम बात है। […]

After Wedding Party Tips: अगर आप किसी की शादी, बर्थडे पार्टी, परिवार में फंक्शन हो तो, ऐसे मौकों पर नींद पूरी नहीं होती। रात रातभर जागना पड़ता है। कई बार मेहमानों का ख्याल रखने के चक्कर में अपने खानेपीने का भी ध्यान नहीं रहता है। ऐसे में   खानपान का रूटीन बिगड़ना आम बात है। अगर घर का फंक्शन खत्म हो जाए और मेहमान चले जाएं। या किसी और के यहां के फंक्शन से लौटकर आएं। तो अगले दिन सुबह थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। वहीं, घर में बिखरा सामान, गंदे कपड़े और अधूरे काम देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सबसे पहले क्या किया जाए।

ऐसे में जरूरी है कि आप एक साथ सभी काम निपटाने की कोशिश न करें। अपनी जरूरत और समय के हिसाब से कामों को प्राथमिकता दें। इससे न केवल घर को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी, बल्कि आप अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकेंगे। आप इस तरह से कर सकते हैं काम.. 

 पूरी नींद लें और बॉडी को रेस्ट दें

शादी या पार्टी में देर रात तक जागने के कारण अगले दिन शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले अपने शरीर को आराम देना जरूरी है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और काम करने में परेशानी हो सकती है।

अगर अगले दिन कोई जरूरी काम नहीं है, तो पर्याप्त नींद लेने और कुछ समय आराम करने की कोशिश करें। वहीं, अगर ऑफिस या घर की जिम्मेदारियां हैं, तो अपने समय के अनुसार आराम और काम के बीच संतुलन बनाएं।

भरपूर पिएं पानी 

देर रात तक जागने, डांस करने या सामान्य से ज्यादा नमकीन भोजन करने के बाद सुबह प्यास और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में दिन की शुरुआत पानी पीने से करें। 

नाश्ते में हल्का नाश्ता लें जैसे पोहा, दलिया, फल, दही या घर में उपलब्ध कोई संतुलित भोजन ले सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से हो सकेगी। केवल चाय पीकर दिन शुरू करने या लंबे समय तक भूखे रहने से बचें।

घर में बिखरा सामान व्यवस्थित करें

शादी या पार्टी से लौटने के बाद कपड़े, जूते, बैग और दूसरी जरूरी चीजें अक्सर इधरउधर पड़ी रह जाती हैं। अगले दिन इन चीजों को व्यवस्थित करने के लिए थोड़ा समय निकालें। सबसे पहले जरूरी सामान को उसकी सही जगह पर रखें, ताकि बाद में उसे ढूंढने में परेशानी न हो।

एक साथ पूरे घर की सफाई करने के बजाय छोटेछोटे कामों से शुरुआत करें। पहले कमरे में बिखरा सामान समेटें और फिर समय मिलने पर दूसरी जगहों को व्यवस्थित करें। इससे काम का बोझ कम महसूस होगा और घर भी धीरेधीरे साफ हो जाएगा।

गंदे कपड़े और बर्तन करें साफ

पार्टी में पहने गए कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग रखें। अगर कपड़ों पर खानेपीने के दाग लगे हैं, तो उन्हें धोने के लिए अलग कर दें। गीले कपड़ों को लंबे समय तक बंद बैग में न रखें, क्योंकि इससे उनमें दुर्गंध आने लग सकती है।

इसके अलावा, इस्तेमाल किए गए बर्तनों को भी समय पर साफ कर लें। बर्तन लंबे समय तक गंदे पड़े रहने से उनमें दुर्गंध और गंदगी जमा हो सकती है। अगर थकान ज्यादा है, तो पहले जरूरी बर्तन साफ करें और बाकी काम अपनी सुविधा के अनुसार बाद में निपटाएं।

सबसे जरूरी काम

शादी या पार्टी से लौटने के बाद अगले दिन खुद पर सभी काम जल्दी पूरा करने का दबाव न बनाएं। सबसे पहले अपनी नींद, खानपान और आराम का ध्यान रखें। इसके बाद घर के बिखरे सामान, कपड़ों और बर्तनों को धीरेधीरे व्यवस्थित करें। कामों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने से थकान के बीच भी दिन को आसान और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY