टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा रहे उमर रियाज हाल ही में मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में शामिल हुए। उमर ने वहां मिस्टर फैजू और तान्या को शादी की शुभकामनाएं दीं और बाकी स्टार्स के साथ भी खूब एंजॉय किया।

उमर रियाज ने मिस्टर फैजू के वलीमे में टेली टॉक इंडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी और अपने भाई आसिम रियाज की शादी को लेकर बात की। उन्होंने हिमांशी खुराना की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी जवाब दिया।
आसिम की शादी को लेकर क्या बोले उमर?
उमर रियाज ने आसिम रियाज की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, “वो शादी को लेकर बहुत पैशनेट है। लेकिन अभी वो अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। सब्र का फल मीठा होता है। अगर कुछ हुआ मेरी जिंदगी में तो मैं जाहिर सी बात है शादी करूंगा। फैजू के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद, मेरी भी शादी करने की इच्छा है। लेकिन अगले दिन ऐसा था कि ठीक है।”
आसिम के बारे में बात करते हुए उमर ने कहा, “वो बहुत शानदार है। वो म्यूजिक पर काम कर रहा है। उसकी जल्द ही एल्बम आने वाली है। लेकिन दूसरे लोग आते हैं, उसके बारे में बात करते हैं। वो बहुत खुश है। लेकिन लोग उससे अटेंशन चाहते हैं। जब कोई उसे तंग कर देता है, वो तब बोलता है।” उन्होंने आगे कहा, “वो आर्टिस्ट है। हर कोई आता है और बकवास करके चला जाता है, क्योंकि उन्हें अटेंशन चाहिए। उनकी बातें घटिया हैं।”
हिमांशी खुराना के आरोपों पर उमर ने दिया जवाब
बता दें कि आसिम रियाज को लेकर हिमांशी खुराना ने कहा था कि वह चाहती थीं कि वह उनका धर्म स्वीकार करें, लेकिन यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं था। इस पर उमर रियाज ने कहा, “हम शिक्षित लोग हैं। मैं खुद डॉक्टर हूं। मेरा पूरा परिवार शिक्षित है। हमें कभी भी वैसी परवरिश नहीं दी गई है। तो इस मामले पर बात करके इसे अटेंशन देने का मतलब नहीं बनता। लेकिन हां, साफ करना और ये बताना जरूरी है कि हमारा वो इरादा नहीं है।”
उमर ने आगे कहा, “हर इंसान अपने दिमाग में साफ है। अगर आप किसी को नीचा दिखाने का इरादा रखते हैं तो भगवान आपके साथ कभी अच्छा नहीं करेगा। तो ये कर्मा है।”