बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ : न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की बढ़ेगी मुश्किल? वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या करना होगा इंतजार​ | Kushagra Sagar Resigns: यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी, फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द​ | ‘डेड लेटर बॉक्स’ और 80 हजार रुपये का रहस्य, दो लड़कियों ने कैसे पहुंचाए टाइगर श्रॉफ के शूटरों तक हथियार?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Sharad Purnima की रात खुले आसमान में खीर क्यों रखी जाती है, क्या है धार्मिक मान्यता​

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी शीतल चांदनी से अमृत वर्षा होती है। माना जाता है कि लोग इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं जिससे यह अमृत उस खीर में […]

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस रात को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी शीतल चांदनी से अमृत वर्षा होती है। माना जाता है कि लोग इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं जिससे यह अमृत उस खीर में गिरे और खीर में भी अमृत का प्रभाव होता है।

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कालाओं से पूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है। इन्हीं कारणों से लोग शरद पूर्णिमा के दिन घर की छत या बालकनी में खुले असमान के नीचे खीर रखते हैं। क्या इस परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथसाथ क्या वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक आधार भी हैं? आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

शरद पूर्णिमा पर खीर रखने की परंपरा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें विशेष रूप से शुभ और शीतल मानी जाती है। माना जाता है कि इस समय खुले आसमान के नीचे रखी खीर में चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा किरणों के माध्यम से खीर में पड़ती हैं और वो प्रसाद रूप अमृत में बदल जाती है।

फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद के तौर पर सुबह परिवार में सभी लोग एक साथ ग्रहण करते हैं। लेकिन हर जगह इसे मनाने की तरीके और इससे संबंधित मान्यताएं अलग हैं और शरद पूर्णिमा पर ‘अमृत वर्षा’ की धारणा मुख्य रुप से धार्मिक और लोकविश्वासों से संबंधित है।

शरद पूर्णिमा का वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक आधार

आपको बताते चलें कि खगोलीय स्थिति और चंद्र किरणों से जुड़ा धार्मिक व वैज्ञानिक पहलू यह है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब होता है और अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में विशेष ऊर्जा और शीतलता होती है। इसके पीछे कारण होता है कि इस रात चंद्रमा से 16 कलाओं के रुप में किरणें निकलती है, जो कि अमृत के रुप में होती है।

चांदी का पात्र में खीर रखने का महत्व

ज्योतिष के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात खीर को चांदी के पात्र में खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। वहीं, चांदी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चंद्र किरणों के साथ मिलकर खीर में औषधीय गुणों की वृद्धि करते हैं। लेकिन रात के समय सचमुच में चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। जिसका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है और ये मान्यता कई सदियों से चलती आ रही है।

चंद्रमा की रोशनी और शीतलता

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा को आती है। इस समय में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं और रातें भी ठंडी  होने लगती है। धीरेधीरे ठंड बढ़ने लगती है। चंद्रमा की रोशनी को भारतीय परंपरा में शीतलता और मानसिक शांति से जोड़ा जाता है।

वैसे इस रात को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होता है और इसी वजह से उसके शीतल किरणों का लाभ सबसे अधिक धरती पर होता है। इसी कारण से कहा जाता है कि चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है।

बता दें कि, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से अमृत बरसने और रोशनी में खीर रखने का महत्व धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पंरपरा और चंद्रमा से संबंधित मान्यताओं पर आधारित है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY