UP Voter List: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में एक ही मतदाता का नाम दो बार दर्ज होने की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाए जाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि दोहरे नामों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

खबर अपडेट हो रही है…