सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Hyundai ने शुरू की नई SUV की बुकिंग, 26 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च​ | Blood Sugar Control Tips: शादीशुदा लोगों में क्यों बेहतर रहता है ब्लड शुगर? पार्टनर के साथ का क्या कनेक्शन?​ | Volvo ने इंडिया में लॉन्च की दमदार इलेक्ट्रिक कार, सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, 625 KM की रेंज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ननदोई के प्यार में थी पत्नी, बाधा बना पति तो रच डाली खौफनाक साजिश… दिल दहला देगी वारदात​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जिसे पति माना, उसके साथ 7 फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई, उसकी ही हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जिसे पति माना, उसके साथ 7 फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई, उसकी ही हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में वंदना विहार कॉलोनी का है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान यहां रहने वाले अंशुल के रूप में हुई है. वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई कारीगर था. रविवार को घर में घुसकर गोली मारी गई थी. सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महज 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस के मुताबिक इस वारदात मास्टरमाइंड उसकी पत्नी निशा है और निशा के प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

सामने आई ये कहानी

पुलिस ने सुराग तलाशते हए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंशुल की पत्नी निशा का उसके मौसेरे ननदोई पप्पू उर्फ गंगा भगत के साथ अवैध संबंध थे. दोनों में करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी होने पर अंशुल ने विरोध किया. इस बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे. ऐसे में निशा ने पप्पू के साथ मिलकर अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक निशा के समझाने पर पप्पू अंशुल की हत्या के लिए तैयार हो गया. तय हुआ कि ऑफ के दिन अंशुल घर में अकेले रहेगा, उसी दिन पप्पू घर में घुसकर उसे गोली मार देगा. इसके लिए पप्पू ने अपने गांव जाकर 315 बोर का तमंचा खरीद लाया. फिर योजना के मुताबिक रविवार को अंशुल घर में था और पत्नी निशा कंपनी चली गई. इसी बीच चुपके से घर में घुसे पप्पू ने गोली मारकर अंशुल की हत्या कर दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY