शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
खुशी-खुशी हुआ जयमाल, फिर क्यों भड़की दुल्हन? फिरोजाबाद में शादी से इनकार कर लाल जोड़े में पहुंची थाने​ | Parenting Tips: बच्चे की मालिश नहलाने से पहले करें या बाद में? एक्सपर्ट ने बताया सही समय, इन गलतियों से बचें!​ | गैंगस्टर एक्ट के तहत UP में FIR दर्ज करने पर HC सख्त, 3 हफ्ते में सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई में सचिव तलब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Road Accident: यूपी के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 5 युवकों की मौत, 2 गंभीर​

:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौलाबलरामपुर मार्ग पर अक्सी बड़हरा गांव के सामने हुआ, जहां दो बाइकों की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें […]

:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौलाबलरामपुर मार्ग पर अक्सी बड़हरा गांव के सामने हुआ, जहां दो बाइकों की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।

आमनेसामने भिड़ीं दोनों बाइकें

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात अक्सी बड़हरा गांव के सामने दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया।

मृतकों में 17 से 23 साल के युवक शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोहम्मद फारूक और सलीम , निवासी गौरियनडीह, गुफरान , निवासी बरदही बाजार, उतरौला, तौफीक , निवासी छपरतलवा, श्रीदत्तगंज और फजल मोहम्मद , निवासी चंदापुर चिताही, श्रीदत्तगंज के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में मुज्जमिल और नाहिद रजा , दोनों निवासी बड़हरा कोट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया।

पैदल जा रहे लोगों को बचाने के चक्कर में हादसे की आशंका

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौके पर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि सड़क पर पैदल जा रहे कुछ लोगों को बचाने की कोशिश में दोनों बाइकें आमनेसामने टकरा गईं। इसके अलावा कोहरा भी हादसे की एक वजह हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

पांच युवकों को मृत अवस्था में लाया गया अस्पताल

सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में पांच युवकों को मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं, दो घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एक साथ पांच युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY