बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 का नया 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये रखी है. नई बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें अब अलगअलग राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी. इससे बाइक चलाने वाले अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के हिसाब से राइडिंग मोड चुन सकेंगे.

नई Pulsar RS200 में मिलेंगे ये फीचर्स
नई में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिस्प्ले में हुआ है. कंपनी ने पुराने कलर LCD की जगह अब 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है. इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा मिलती है, जिससे रास्ता देखने में आसानी होगी. इसके अलावा, बाइक में एडजस्टेबल लीवर, USB TypeC चार्जिंग पोर्ट, पैनिक ब्रेक अलर्ट और हजार्ड स्विच जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी सिस्टम भी मिलता है.
राइडर्स को Sport, Road, Rain, OffRoad और Tour समेत पांच राइडिंग मोड्स मिलेंगे. साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है, जो पहियों को जरूरत से ज्यादा फिसलने से रोकने में मदद करता है.
इंजन पहले से कितना दमदार हुआ?
नई में पहले वाला 199.5cc का सिंगलसिलेंडर इंजन ही दिया गया है. हालांकि, अब यह इंजन 25 bhp की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी पावर 1 bhp बढ़ गई है.
कंपनी ने इसमें Sports Shifter भी दिया है. वहीं, बाइक के अगले हिस्से में 37mm USD फोर्क्स लगाए गए हैं. पीछे की तरफ नया 140/70R17 रेडियल टायर मिलता है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन
नई Pulsar RS200 के लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसका पुराना स्पोर्टी डिजाइन बरकरार रखा गया है, जिसमें बाइक की बॉडी इंजन के आसपास तक ढकी रहती है.बजाज ने पहली बार RS200 को साल 2015 में NS200 के आधार पर लॉन्च किया था. यह कंपनी की पहली पूरी तरह फेयर्ड बाइक थी और आज भी इस तरह की उसकी इकलौती बाइक है.नई RS200 पहले की तरह ब्रुकलिन ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट, कैरेबियन ब्लू और रेसिंग रेड कलर ऑप्शन में आएगी.