रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ind vs Pak U19 Asia Cup 2026: भारत की एशिया कप जीत पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर किए तीखे प्रहार, बोले- ‘तुम बच्चों को भी नहीं हरा पा रहे’​

Ind vs Pak U19 Asia Cup 2026: ने अंडर19   के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 14 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं, भारत की इस शानदार जीत पर ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और […]

Ind vs Pak U19 Asia Cup 2026: ने अंडर19   के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 14 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं, भारत की इस शानदार जीत पर ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद  ने भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा, ‘तुम बच्चों को भी नहीं हरा पा रहे।’

ओवैसी ने पाकिस्तान को किस अंदाज में सुनाया?

भारत की जीत पर असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान को घेरा और कहा, “हमारे बच्चों ने अंडर19 एशिया कप में पाकिस्तान को मात दी, उन्हें मुबारकबाद। तुम बच्चों को हरा नहीं पा रहे, तुम बड़ों को ना…”। ओवैसी के इस बयान के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। अब यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

tum hamare bachcho’n se nahi jeet sakte, to humse kya muqabla karoge?

U19 Asia Cup ke Final mein Pakistan ko hara kar trophy jeetne par Barrister @asadowaisi ne Team India ko mubarakbad di. pic.twitter.com/qzvNYkLfDt

— AIMIM November 15, 2026

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया 

बता दें कि मस्कट में खेले गए अंडर19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।   

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। मुकाबला आखिरी समय तक रोमांचक बना रहा। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी क्षणों में मोहित उल्वा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर19 एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY