शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vaishali News: चुपके से बेच दी पुश्तैनी जमीन, विरोध में परिवार ने खाया जहर; महिला समेत 3 की मौत​

बिहार के वैशाली में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां एक युवक ने चुपके से अपनी पैत्रिक जमीन बेच दी. इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो पहले जमकर झगड़ा हुआ. इसके बाद आरोपी युवक तो घर छोड़कर चला गया, लेकिन उसके घरवालों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना में दो महिलाओं के […]

बिहार के वैशाली में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां एक युवक ने चुपके से अपनी पैत्रिक जमीन बेच दी. इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो पहले जमकर झगड़ा हुआ. इसके बाद आरोपी युवक तो घर छोड़कर चला गया, लेकिन उसके घरवालों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना में दो महिलाओं के साथ एक बच्चे की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक घटना वैशाली में गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में बृहस्पतिवार की देर रात का है. मृतकों की पहचान सीमा देवी , उनके बेटे मुन्ना कुमार और सास निर्मला देवी के रूप में हुई है. गोरौल थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक इस घटना में एक नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐसे बिगड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक इस गांव में रहने वाली सीमा के पति राहुल ने बीते शनिवार को पैतृक जमीन का एक हिस्सा बेच दिया था. इसकी जानकारी होने पर सीमा और उसकी सास निर्मला देवी ने विरोध किया तो राहुल ने इनके साथ मारपीट की और घर छोड़ कर चला गया. इसके बाद गुस्से में सीमा ने भी अपने बेटेबेटी और सास को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया. इससे सीमा और उसकी सास तथा बेटे की मौत हो गई. वहीं बेटी की हालत गंभीर है.

घर पहले से चल रहा था तनाव

पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि राहुल काफी समय से जमीन बेचने की फिराक में था. इसकी वजह से घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे. खासतौर पर सीमा और उनकी सास जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे. ऐसे में बीते गुरुवार को राहुल ने चुपके से जमीन बेच डाली. इसकी जानकारी होने पर इनके घर में खूब झगड़ा हुआ. फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY