सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फेस्टिव सीजन में Mahindra ने खोला ऑफर्स का पिटारा, Scorpio N और THAR पर इतनी बचत का मौका​ | LIC New Cancer Plan: कैंसर का पता चलते ही खाते में आएगा एकमुश्त पैसा, आगे की सारी किस्तें भी हो जाएंगी माफ!​ | Bigg Boss 20: अमन गांधी शो से बाहर, अरिश्फा रो पड़ीं; सलमान खान नहीं करेंगे अगले वीकेंड होस्ट, जानें वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Adani Group Q2 Results: अडानी पावर से लेकर अडानी ग्रीन तक… इस हफ्ते आएंगे इन 4 कंपनियों के नतीजे, नोट कर लें तारीख​

Adani Group Q2 Results: अगर आपने भी शेयर बाजार में पैसा लगाया है या आपके पोर्टफोलियो में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी अहम रहने वाला है. बाजार में इस वक्त कंपनियों की तिमाही कमाई यानी कॉर्पोरेट अर्निंग्स का सीजन चल रहा है. इसी कड़ी में इस हफ्ते […]

Adani Group Q2 Results: अगर आपने भी शेयर बाजार में पैसा लगाया है या आपके पोर्टफोलियो में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी अहम रहने वाला है. बाजार में इस वक्त कंपनियों की तिमाही कमाई यानी कॉर्पोरेट अर्निंग्स का सीजन चल रहा है. इसी कड़ी में इस हफ्ते अडानी ग्रुप की चार बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही के साथसाथ पहली छमाही के नतीजे पेश करने जा रही हैं. इन नतीजों से साफ होगा कि सितंबर 2026 की तिमाही में इन कंपनियों का कामकाज कैसा रहा. इसके साथ ही कंपनियों ने निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स के साथ होने वाली कॉन्फ्रेंस कॉल की तारीखें भी तय कर दी हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में शेयरों के भाव पर देखने को मिलेगा.

सबसे पहले आएंगे अडानी ग्रीन एनर्जी के तिमाही नतीजे

नतीजों की शुरुआत अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से होने जा रही है. कंपनी के बोर्ड की बैठक बुधवार, 21 अक्टूबर को होगी. इस बैठक में दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. नतीजे जारी होने के ठीक अगले दिन यानी गुरुवार, 22 अक्टूबर को कंपनी ने पोस्टरिजल्ट इन्वेस्टर्स कॉल रखी है. शेयर के हालिया प्रदर्शन को देखें तो शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बीएसई पर अडानी ग्रीन का शेयर 0.46% की गिरावट के साथ ₹1,300 पर बंद हुआ था. कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹2,14,132.90 करोड़ दर्ज किया गया है. इस ग्रीन एनर्जी स्टॉक ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 22.64% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले 2 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें 25.78% की गिरावट आई है.

22 अक्टूबर को होगी अडानी एनर्जी व टोटल गैस की बैठक

निवेशकों के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर का दिन सबसे ज्यादा हलचल भरा रहेगा, क्योंकि इस दिन ग्रुप की दो बड़ी कंपनियों के नतीजे सामने आएंगे. पहली कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड है, जिसकी एजीएम बैठक 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इसमें दूसरी तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा होगी और उन पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कंपनी की इन्वेस्टर्स और एनालिस्ट कॉन्फ्रेंस कॉल होगी. 16 अक्टूबर को बीएसई पर ये शेयर 0.54% गिरकर ₹1,360 पर बंद हुआ था. ₹1,66,321.81 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 1 साल में 43.60%, 2 साल में 31.64% और 3 साल में लगभग 75.55% का शानदार रिटर्न दिया है.

इसी दिन यानी 22 अक्टूबर को अडानी टोटल गैस के निदेशक मंडल की बैठक भी होगी, जिसमें दूसरी तिमाही और छमाही नतीजों की समीक्षा के बाद उन्हें मंजूरी दी जाएगी. कंपनी की इन्वेस्टर्स कॉल शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आयोजित होगी. 16 अक्टूबर को जब ग्रुप के बाकी तीन शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, तब अडानी टोटल गैस का शेयर बीएसई पर 0.40% की हल्की बढ़त लेकर ₹579.55 पर बंद हुआ था. कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹63,739.49 करोड़ है. हालांकि, इस शेयर के प्रदर्शन पर दबाव देखा गया है. इसमें 1 साल में 6.79%, 2 साल में 22.36% और 3 साल में करीब 2.63% की गिरावट दर्ज की गई है.

अडानी पावर ने निवेशकों को दिया सबसे तगड़ा मुनाफा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अडानी पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें वित्तीय नतीजे जारी किए जाएंगे. इसके बाद अगले कारोबारी दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को कंपनी की एनालिस्ट और इन्वेस्टर्स कॉल आयोजित की जाएगी. 16 अक्टूबर को बीएसई पर अडानी पावर का शेयर 0.28% टूटकर ₹195.75 पर बंद हुआ था. इन चारों कंपनियों में अडानी पावर का मार्केट कैप सबसे अधिक ₹3,77,497.90 करोड़ है. रिटर्न के मामले में भी ये शेयर सबसे आगे रहा है. अडानी पावर ने निवेशकों को 1 साल में 24.44%, 2 साल में 56.46% और पिछले 3 सालों में लगभग 196% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY