: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चुनाव में वोट चोरी और चुनाव आयोग और BJP के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए थे। इस पर गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार छिपाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है। BJP 30 साल तक सत्ता में रहेगी, आपका नंबर 30 साल नहीं लगने वाला है।

Amit Shah on Rahul Gandhi: अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस, अमित शाह का बड़ा दावा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में यमुना पुनर्जीवन परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित शाह ने… pic.twitter.com/CmhLgbuSMS
— Bansal News Official October 22, 2026
मुझे हर 6 महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं शाह
गृह मंत्री ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि बीजेपी 30 साल तक सत्ता में रहेगी, तो वे हम पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हैं। वे पूछते हैं कि अमित शाह को चुनाव के नतीजे पहले से कैसे पता होते हैं ? अमित शाह ने कहा कि वे यहीं पैदा हुए हैं, यहीं रहते हैं और यहीं मरेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि मुझे हर 6 महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं इस देश के लोगों के बीच रहता हूं।
कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल जी, आप ‘वोट चोरी’ की बात इसलिए करते हैं क्योंकि आप घुसपैठियों के वोटों को बचाना चाहते हैं। लगातार चुनाव जीत रही है और विपक्ष इससे परेशान है। इसी वजह से ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भी BJP कई राज्यों में चुनाव जीत रही थी। वहीं कांग्रेस कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर है।
राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप
गृह मंत्री शाह ने पर अदालत के फैसलों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब अदालती फैसले आपके पक्ष में आते हैं, तो आप उन्हें निष्पक्ष बताते हैं, लेकिन जब वे आपके खिलाफ जाते हैं, तो आप उन पर सवाल उठाते हैं। राहुल जी, यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।
विरोध प्रदर्शन से नहीं बदलता जनता का जनादेश
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक पैंतरों और भीड़ के दबाव से जनता के जनादेश को नहीं बदल सकते। चुनाव जीतने का मतलब विरोध प्रदर्शन या धरने देना नहीं होता है।
यमुना की सफाई के लिए 8941 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, “For 30 years, Congress and the Kejriwal government discharged sewage into the Yamuna. Around 2,000 tonnes of waste went to the Yamuna River daily. Industrial waste from Haryana and polluted water from Uttar Pradesh also… pic.twitter.com/4IoW9Tp6FO
— ANI October 22, 2026
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की सफाई के लिए 8941 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के कामकाज पर भी सवाल उठाए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: