शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, 15 दिसंबर से इतनी होगी स्पीड लिमिट, जेपी इंफ्राटेक से मांगी गई रिपोर्ट​ | Dev Deepawali 2026: Kashi Ganga Ghats पर 24 नवंबर को मनेगी Dev Deepawali, होगी भव्य महाआरती​ | बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, शव ले जा रहे 5 लोगों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, शव ले जा रहे 5 लोगों की मौत​

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. जयपुर से एक व्यक्ति का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ […]

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. जयपुर से एक व्यक्ति का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भिजवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर हाईवे पेट्रोलिंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 53.3 किलोमीटर के पास शनिवार सुबह तड़के हुआ. जयपुर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई.

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया.

हार्ट अटैक से हुई थी रिश्तेदार की मौत, शव लेकर जा रहे थे पश्चिम बंगाल

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में 38 वर्षीय अजीजुलहक का शव रखा हुआ था, जिनकी जयपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. परिजन उनका शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एंबुलेंस सवार अमिनूर हक , हरिओम , रुपिक , मकबूल खान और एंबुलेंस चालक आलम की मौत हो गई. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

एक्सप्रेसवे की हाईवे पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे हाईस्पीड कॉरिडोर पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से हुई इस टक्कर ने हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच चर्चा है कि आखिर एक्सप्रेसवे पर पिकअप किन परिस्थितियों में खड़ी थी और क्या संबंधित पेट्रोलिंग टीम को इसकी जानकारी थी? फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY