बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं तुम्हें तलाक देता हूँ…’: प्यार में धर्म बदला, 5 दिन साथ रहे और फिर मैसेज भेजकर फरार हो गया ‘फरेबी’ पति!​ | Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली पर महंगाई का तड़का! Whirlpool ने फ्रिज-वाशिंग मशीन पर बढ़ाए 5% तक दाम​

घरेलू अपलायंसेस बनाने वाली कंपनी ‘व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड’ ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी कर रही है. यह बदलाव 1 नवंबर, 2026 से लागू होगा. कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती कॉस्ट, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, कमोडिटी की महंगाई और करेंसी की वैल्यू में […]

घरेलू अपलायंसेस बनाने वाली कंपनी ‘व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड’ ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी कर रही है. यह बदलाव 1 नवंबर, 2026 से लागू होगा. कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती कॉस्ट, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, कमोडिटी की महंगाई और करेंसी की वैल्यू में गिरावट को कारण बताया है. जियो पॉलिटिकल अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और करेंसी की वैल्यू में गिरावट के कारण कमोडिटी की महंगाई बढ़ी, जिसका असर व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के मुनाफे पर पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी की ओर से क्या अपडेट किया गया है.

क्यों किया इजाफा?

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर कैटेगरी में न्यू एनर्जी रेगुलेशंस के कारण कॉस्ट बढ़ी है. साथ ही, ‘लक्जरीम’ रेंज को लॉन्च करने में किए गए निवेश का भी मार्जिन पर असर पड़ा है. रणनीतिक रूप से कीमतें बढ़ाकर और कंपनी के भीतर कॉस्ट कम करने व प्रोडक्टीविटी बढ़ाने के ठोस कदम उठाकर, लागत के दबाव को कुछ हद तक कम किया गया. दिवाली के पीक सीजन से पहले कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है, ताकि महंगाई के लगातार दबाव के बीच अपने मार्जिन को सुरक्षित रखा जा सके.

पिछले महीने में कई कंपनियों ने बढ़ाए थे दाम

इससे पहले अक्टूबर में, कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अपलायंसेस बनाने वाली कंपनियों ने एयर कंडीशनर, LED TV, वॉशिंग मशीन और अन्य उत्पादों की कीमतों में 58% की बढ़ोतरी की थी. ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कच्चे तेल से बने उत्पादों की लागत बढ़ गई थी, साथ ही करेंसी में उतारचढ़ाव और माल ढुलाई के बढ़ते खर्चों ने मार्जिन को कम कर दिया था.

तिमाही में कैसी रही कमाई?

गुरुग्राम स्थित ‘व्हर्लपूल ऑफ इंडिया’ का ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू 1,873 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है. इसमें इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ, रणनीतिक रूप से कीमतों में बदलाव और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लगातार प्रीमियम प्रोडक्ट्स को शामिल करने का बड़ा योगदान रहा. इस तिमाही के लिए कंपनी का कुल EBITDA 40 करोड़ रुपए और टैक्स से पहले का मुनाफा 34 करोड़ रुपए रहा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY