Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Toxic New Release Date: सनी देओल और इमरान हाशमी का खेल बिगड़ने वाला है? ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट

Toxic New Release Date Update: यश के फैंस लंबे वक्त से 4 जून का इंतज़ार कर रहे थे. ये वो दिन था, जब ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर आनी थी. लेकिन बुधवार की सुबह यश ने मेकर्स के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और तमाम फैंस के दिल टूट गए. बताया गया कि फिल्म फिर से पोस्टपोन कर दी गई है. उस पोस्ट में नई तारीख का भी जिक्र नहीं था. पर अब एक रिपोर्ट में ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट के बारे में अहम जानकारी सामने आई है. इससे शायद यश के फैंस को कुछ राहत मिल जाए.

Toxic New Release Date: सनी देओल और इमरान हाशमी का खेल बिगड़ने वाला है? ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट
Toxic New Release Date: सनी देओल और इमरान हाशमी का खेल बिगड़ने वाला है? ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट

‘‘ की नई रिलीज डेट पर फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसी बीच बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि अब ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आ सकती है. सोर्स ने बताया, “‘टॉक्सिक’ के मेकर्स फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 या 14 अगस्त को रिलीज़ करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिल्म की रिलीज़ के लिए वो वक्त सबसे अच्छा रहेगा. क्योंकि मेकर्स फिल्म की एक बड़े ग्लोबल रिलीज़ की ओर देख रहे हैं, अगस्त के दूसरे हफ्ते में कोई भी बड़ी हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो रही है.”

तो आवारापन 2 और लाहौर 1947 से टक्कर तय!

कहा ये भी जा रहा है कि मेकर्स की और भी कई तारीखों पर नज़र है, हालांकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी निगाह सबसे ज्यादा है. अब अगर मेकर्स इसी दौरान ‘टॉक्सिक’ को थिएटर में लाने का फैसला करते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त को रिलीज़ होगी. आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और उनका इसमें कैमियो भी होगा. इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं.

मुसीबत में फंसेगी या मुसीबत बनेगी?

वहीं दूसरी फिल्म है ‘आवारापन 2’. इमरान हाशमी 2007 में आई अपनी ‘‘ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने बताया था कि वो अपनी इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज़ करेंगे. इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी नज़र आएंगी. इसका काफी बज़ भी है. पहले से ही स्वतंत्रता दिवस पर दो फिल्में आ रही हैं, अब ‘टॉक्सिक’ अगर आई तो मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा. अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती है तो हिंदी मार्केट में ‘टॉक्सिक’ के लिए मुसीबत खड़ी होगी या ‘टॉक्सिक’ खुद बाकी दोनों फिल्मों के लिए मुसीबत बनेगी? ये देखना दिलचस्प होगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply