Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Shaktimaan: ”नेगेटिविटी है उसके फेस पर…” रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना!

Shaktimaan On Ranveer: इस वक्त जिस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है, वो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ही है. वैसे तो पहली फिल्म ने भी खूब धुआं उठाया. यही वजह है कि सबसे कामयाब फ्रेंचाइज फिल्म है, जिसने मिलकर 3000 करोड़ का कारोबार किया है. इस फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है. खासकर रणवीर सिंह ने हमजा के अलावा जसकीरत सिंह रांगी का किरदार जैसे निभाया है, लोग परफॉर्मेंस को बेस्ट बता रहे हैं. इसी बीच लोग चाहते हैं कि वो ‘शक्तिमान’ का रोल भी करते दिखे. जिसे लेकर जब मुकेश खन्ना से पूछा गया, तो एक्टर ने एक बार फिर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. साथ ही कहते दिखे कि- ”मैं उन्हें किलविश के लिए साइन कर सकता हूं.”

Shaktimaan: ”नेगेटिविटी है उसके फेस पर…” रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना!
Shaktimaan: ”नेगेटिविटी है उसके फेस पर…” रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना!

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए ने ‘शक्तिमान’ पर खुलकर बात की. वो कहते हैं कि- ”मुझे मनाने में लगे हुए हैं सब, कि धुरंधर चल गई. अब तो रणवीर सिंह बहुत बड़ा एक्टर बन गया है. मैं किसी बड़े एक्टर को शक्तिमान के लिए लेना नहीं चाहता. मैं शक्तिमान के लिए एक ऐसी इमेज चाहता हूं, जो रणवीर के साथ नहीं थी. और इसीलिए मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई. मैं उनकी एक्टिंग के खिलाफ नहीं हूं.”

क्यों रणवीर सिंह को किया रिजेक्ट?

दरअसल जब मुकेश खन्ना से जवाब मांगा गया कि, आखिर क्यों वो रणवीर सिंह के ‘शक्तिमान’ बनने के खिलाफ हैं. तो वो कहते हैं- ”वो अलाउद्दीन खिलजी कर सकता है, गली बॉय कर चुका है, वो धुरंधर कर गया बहुत अच्छा, मैंने तारीफ भी की. लेकिन मेरे लिए, शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ एक एक्टर होने की जरूरत नहीं है. बल्कि एक चेहरे की भी जरूरत है. चेहरा शक्तिमान के हिसाब का होना चाहिए. मेरी आपत्ति सिर्फ यही है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए. वो खड़ा हो तो वो साजिश नहीं दिखनी चाहिए. मैं रणवीर को किलविश के लिए साइन कर सकता हूं. उसके चेहरे पर नेगेटिविटी है, पॉजिटिविटी नहीं है.”

इस दौरान फिल्म को लेकर भी मुकेश खन्ना ने कहा कि,”आ रही है, आनी चाहिए. रुकावट के लिए खेद है. हर कोई जानता है कि स्पीड-ब्रेकर क्या है. हर कोई जानता है कि मेरी आपत्ति क्या है.”

रणबीर कपूर पर क्या बोल गए?

वहीं, मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर भी बात की. साथ ही ‘रामा’ Glimpse को लेकर बोले कि- ”टीजर से बात नहीं बनती. टीजर कभी-कभी गुमराह करने वाला होता है. हमेशा हम बेस्ट फुट फॉरवर्ड करते हैं. जब एक लड़का और लड़की डेटिंग कर रहे होते हैं, तो वो अपना बेस्ट फुट आगे करते हैं. पर असलियत शादी के बाद मालूम पड़ती है. पूरी फिल्म बोलेगी. मैं टीजर पर अपनी राय नहीं बना सकता.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply