Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Raja Shivaji: मराठी में लंबी और हिंदी में 8 मिनट छोटी होगी ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख ने क्यों किया ऐसा?

Riteish Deshmukh Raja Shivaji: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. रितेश इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आने वाले हैं. 1 मई को ये पिक्चर सिनेमाघरों में हिंदी और मराठी भाषा में दस्तक देने वाली है. हालांकि, खास बात ये है कि दोनों भाषाओं में इस फिल्म की लंबाई अलग-अलग होगी. मराठी की तुलना में राजा शिवाजी का हिंदी वर्जन 8 मिनट छोटा होने वाला है.

Raja Shivaji: मराठी में लंबी और हिंदी में 8 मिनट छोटी होगी ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख ने क्यों किया ऐसा?
Raja Shivaji: मराठी में लंबी और हिंदी में 8 मिनट छोटी होगी ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख ने क्यों किया ऐसा?

‘राजा शिवाजी’ का हिंदी वर्जन CBFC से 28 अप्रैल को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार हिंदी वर्जन का रनटाइम 187.05 मिनट है. यानी हिंदी में ये फिल्म 3 घंटे 7 मिनट और 5 सेकेंड लंबी है. CBFC ने मेकर्स को चैप्टर्स, तारीख, इवेंट और लोकेशंस को हिंदी में मेंशन करने का सुझाव दिया है. इसके अलावा हिंदी वर्जन में कोई और बदलाव नहीं करवाया गया है.

‘राजा शिवाजी’ मराठी वर्जन रनटाइम

इससे पहले खबर आई थी कि 24 अप्रैल को ‘राजा शिवाजी’ का मराठी वर्जन CBFC से पास हुआ था. उसका रनटाइम 195.05 मिनट (3 घंटे 15 मिनट 5 सेकेंड) था. इस तरह हिंदी वर्जन मराठी वर्जन की तुलना में 8 मिनट छोटा है. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि ने एक नया प्रयोग किया है और हिंदी ऑडियंस के लिए कहानी को क्रिस्प रखा है. वहीं मराठी ऑडियंस के लिए फिल्म को थोड़ा लंबा बनाया है, क्योंकि मराठी दर्शक फिल्म में लोकल फ्लेवर होने की वजह से फिल्म की तरफ अट्रैक्ट होंगे.

सलमान खान भी ‘राजा शिवाजी’ का हिस्सा

रितेश देशमुख तो इस फिल्म में लीड रोल में हैं ही, साथ ही उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. साथ ही उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं. रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं सलमान खान भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. वो ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. वो छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे भरोसेमंद अंगरक्षक जिवा महाला के किरदार में नजर आने वाले हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply