Thursday, April 30, 2026
Viral

कोलकाता: बंगाल के चुनावी रण में यूपी के सिंघम पर बवाल! महुआ मोइत्रा का वीडियो वार और अखिलेश यादव की खोद निकालने वाली चेतावनी

कोलकाता/लखनऊ।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा राजनीतिक दलों के सीधे निशाने पर आ गए। एक तरफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक कथित निजी वीडियो साझा कर सनसनी फैला दी है, वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस अधिकारी को भाजपा का श्अनरजिस्टर्ड एजेंटश् बताते हुए भविष्य में सख्त कार्रवाई की खुली चेतावनी दे डाली है।

कोलकाता: बंगाल के चुनावी रण में यूपी के सिंघम पर बवाल! महुआ मोइत्रा का वीडियो वार और अखिलेश यादव की खोद निकालने वाली चेतावनी
कोलकाता: बंगाल के चुनावी रण में यूपी के सिंघम पर बवाल! महुआ मोइत्रा का वीडियो वार और अखिलेश यादव की खोद निकालने वाली चेतावनी

महुआ मोइत्रा का तंज! फेयर एंड लवली बाबुआ से फेंटा कॉप तक

तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रैंड नेता महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस करता नजर आ रहा है। मोइत्रा का दावा है कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि आईपीएस अजय पाल शर्मा हैं।

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने तीखे कटाक्ष किए। मोइत्रा ने उन्हें श्फेयर एंड लवली बाबुआश् और फेंटा कॉप् करार दिया। राजनीतिक गलियारों में इस तंज को अधिकारी की उस छवि पर प्रहार माना जा रहा है, जिसे वे यूपी में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में बनाए हुए हैं।

विवाद की जड़ जहांगीर को समझा देना…

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर के बाहर खड़े होकर उनके परिवार और समर्थकों को सख्त लहजे में चेतावनी देते दिख रहे हैं। अधिकारी ने कहा जहांगीर को समझा देना, लोगों को धमकाना बंद कर दे, वरना अच्छे से उसकी खबर लेंगे। टीएमसी ने इसे मतदाताओं को डराने और विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने की कोशिश करार दिया है।

अखिलेश यादव का हमला! खोज के लाएंगे, खोद के लाएंगे

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए अजय पाल शर्मा को सीधे तौर पर भाजपा का मोहरा बताया।

एजेंट और जांच- अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने रामपुर और संभल में श्टेस्टश् किए हुए अपने एजेंटों को बंगाल भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सही समय आने पर इन श्एजेंडों के एजेंटोंश् की आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी।

सख्त कार्रवाई का संकल्प- सपा प्रमुख ने तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा, ष्ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और कानूनी सजा पाएंगे।ष्

कौन हैं अजय पाल शर्मा ?

अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें यूपी में श्एनकाउंटर स्पेशलिस्टश् के तौर पर जाना जाता है। रामपुर और नोएडा जैसे जिलों में तैनाती के दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे। वर्तमान में बंगाल चुनाव में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने उन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन ताजा विवाद ने उनकी निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

जानकारों का मानना है कि बंगाल के चुनाव में यूपी के अधिकारियों और नेताओं की बढ़ती सक्रियता ने इस लड़ाई को और भी दिलचस्प बना दिया है। जहां एक ओर चुनाव आयोग सुरक्षा के कड़े इंतजामों का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं।

फिलहाल, इस वीडियो विवाद और अखिलेश यादव की चेतावनी ने बंगाल से लेकर यूपी तक की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग इन आरोपों और वीडियो की सत्यता पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply