: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी टीम रुकने वाली नहीं है और वह अपने End Goal तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए चाहे कितना भी समय लगे, वे लगातार कोशिश करते रहेंगे। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि वह अपनी आगे की रणनीति नहीं बता सकते, क्योंकि इससे सरप्राइज खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी बोले हमारी टीम रुकने वाली नहीं, राजनीतिक प्रतिरोध की जीत होगी
राहुल गांधी ने राजनीतिक लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रुकने वाली नहीं है और राजनीतिक प्रतिरोध की जीत होगी। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज है।… pic.twitter.com/eD2lvhfdVI
— Bansal News Official October 13, 2026
राहुल गांधी बोले हमारी टीम रुकने वाली नहीं
नेता विपक्ष ने कहा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परसीवियरेंस शब्द यूज किया। ये जो हमारी टीम है ये रुकने वाली नहीं है.. आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, परसों नहीं तो 3 महीने बाद, 3 महीने बाद नहीं तो 6 महीने बाद, 6 महीने बाद नहीं तो 1 साल, नहीं तो 2 साल। ये रुकने वाली नहीं है। ये एंड गोल तक जाएगी।
रणनीति नहीं बताएंगे, सरप्राइज बना रहेगा
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि End Goal कैसे जाएंगे वो हम आपको बता नहीं सकते क्योंकि फिर सरप्राइज खत्म हो जाएगा। हम चाहते हैं कि आपके और देश के लिए ये माहौल बना रहे, इंटरेस्टिंग रहे और सरप्राइजिंग रहे। मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस प्रकार से हम सबने मोबिलाइज किया, जिस एनर्जी, जिस शक्ति से हमने मोबिलाइज किया, जिस यूनिटी के साथ हमने मोबिलाइज किया। उसी प्रकार से हम सब मिलकर लड़ते रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
राहुल गांधी पर आरोप
नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगा है। Oneindia की पत्रकार ऋचा पराशर का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट कैंपस से बाहर निकलते समय राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और जोर से खींचा, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की धक्कामुक्की के बीच वह सीढ़ियों पर गिर गईं। पत्रकार ने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती हैं और घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा बताया है।
ये खबर भी पढ़ें: