बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PhonePe पर 24 कैरेट सोना खरीदने पर मिलेगा 2% कैशबैक, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर?​ | Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत​ | भारत का वीजा सिस्टम होगा बेहद आसान! गृह मंत्रालय ने लिया ये बड़ा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PhonePe पर 24 कैरेट सोना खरीदने पर मिलेगा 2% कैशबैक, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर?​

दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में कई ज्वेलर्स फिजिकल गोल्ड खरीदने पर डिस्काउंट समेत कई ऑफर्स देते हैं. इस बीच फोनपे ने भी धनतेरस के मौके पर 24K डिजिटल गोल्ड पर शानदार कैशबैक ऑफर की घोषणा की है. यूजर्स फोनपे से कम से कम 2,000 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर […]

दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में कई ज्वेलर्स फिजिकल गोल्ड खरीदने पर डिस्काउंट समेत कई ऑफर्स देते हैं. इस बीच फोनपे ने भी धनतेरस के मौके पर 24K डिजिटल गोल्ड पर शानदार कैशबैक ऑफर की घोषणा की है. यूजर्स फोनपे से कम से कम 2,000 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर फ्लैट 2% कैशबैक पा सकते हैं. यह ऑफर 6 नवंबर 2026 को सिर्फ एक बार के ट्रांजैक्शन के लिए लागू है. ध्यान रहे कि ऑफर हर यूजर के लिए एक बार वैलिड रहेगा और SIP ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं होगा.

गोल्ड पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं

ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 2,000 रुपए का 24K डिजिटल गोल्ड खरीदना होगा. डिजिटल रूप से खरीदे गए सर्टिफाइड 24K गोल्ड पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता और इसे बैंकग्रेड के सुरक्षित लॉकरों में मुफ्त रखा जाता है. अपना जमा किया हुआ गोल्ड बेचने पर, पैसे 48 घंटों के भीतर उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाते हैं.

24 कैरेट शुद्ध सोने की गारंटी

सबसे शुद्ध गोल्ड उपलब्ध कराने के लिए, फोनपे ने प्रमुख प्रोवाइडर MMTCPAMP और सेफगोल्ड के साथ साझेदारी की है. ट्रांसपेरेंट प्राइसिंग के कमिटमेंट के साथ, यह प्लेटफॉर्म पूरे भारत में 2.9 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गया है, जिन्होंने यहां से उच्च शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड खरीदा है.

कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए यहां स्टेपबायस्टेप गाइड

1. फोनपे होमपेज पर Buy Gold/गोल्ड खरीदें आइकन पर क्लिक करें.

2. Buy in rupees/रुपए में खरीदें चुनें और कम से कम 2000 रुपये का 24K गोल्ड जोड़ें.

3. अपने गोल्ड की खरीद की फाइनल डिटेल्स चेक करें और Proceed to Pay/पेमेंट के लिए आगे बढ़े पर क्लिक करें, और ऑफर का फायदा उठाएं.

यह ऑफर 6 नवंबर 2026, रात 00:00 बजे से 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक सिर्फ एक बार के ट्रांजैक्शन पर वैलिड है. ऑर्डर की न्यूनतम वैल्यू 2000 रुपये है. यह SIP ट्रांज़ैक्शन पर मान्य नहीं है. प्रति यूजर केवल एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY