गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ghaziabad Crime News: जिम ट्रेनर से प्यार, पति की हत्या की साजिश… पत्नी ने खोला घर का गेट, प्रेमी ने सोते समय चाकू से किया वार​ | भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार, GDP ग्रोथ रेट 7.35% रहने का अनुमान​ | गोरखपुर में पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली तो हत्या का आरोपी बोला- ‘साहब गलती हो गई’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गुल्लक-चावल चोरी के आरोपों पर मानहानि केस… अदालत में बोले सिरसा- मेरी और परिवार की प्रतिष्ठा को पहुंचा नुकसान​

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया.यह मामला मनजिंदर सिंह सिरसा पर लगाए गए कथित ‘गुल्लक चोरी’ और ‘चावल चोरी’ के आरोपों से जुड़ा है. कोर्ट में […]

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया.यह मामला मनजिंदर सिंह सिरसा पर लगाए गए कथित ‘गुल्लक चोरी’ और ‘चावल चोरी’ के आरोपों से जुड़ा है.

कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं. इससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि इन आरोपों को लेकर संबंधित नेताओं को कानूनी नोटिस भी भेजे गए थे. नोटिस के जरिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी.

‘धार्मिक और सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाई गई’

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार को पक्षकार बनाया गया है. उन्होंने कोर्ट में कहा कि ‘गुल्लक’ शब्द का सिख धर्म में धार्मिक महत्व है. AAP नेताओं द्वारा इस तरह के आरोप लगाकर उनकी धार्मिक और सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाई गई है.

कोर्ट में सिरसा का बयान दर्ज होना मामले की कानूनी कार्यवाही का हिस्सा है. अब मामले में आगे की सुनवाई के दौरान कोर्ट संबंधित पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करेगी.

ये हमें जवाबदेही मांगने से नहीं रोक सकते सौरभ भारद्वाज

AAP के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मानहानि केस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मंत्री परवेश वर्मा के मेरे खिलाफ झूठे मानहानि केस में फेल होने के बाद, अब मनजिंदर सिंह सिरसा की बारी है कि वे एक और झूठा और बेकार मानहानि केस करें. ये मानहानि के केस हमें बीजेपी सरकार की जवाबदेही मांगने से नहीं रोक सकते.’

उन्होंने बताया, ’24 सितंबर को, मैंने CBI में दिल्ली के गरीबों के लिए 5 करोड़ kg सब्सिडी वाले चावल की चोरी और एक प्राइवेट कंपनी को बेचने के मामले में एक सप्लीमेंट्री कंप्लेंट फाइल की थी. मैंने चावल स्कैम में मंत्री सिरसा के कथित तौर पर शामिल होने के पक्के सबूत दिए हैं. उनके अपने डिप्टी कमिश्नर अरुण झा ने डिपार्टमेंट को लिखे अपने जवाब में कई बार उनका नाम लिया है.’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY