अगर आप MG की बड़ी SUV Majestor खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपको अपना बजट बढ़ाना होगा. JSW MG Motor India ने नवंबर 2026 से इस SUV के दाम फिर बढ़ा दिए हैं.इसके सभी तीनों वैरिएंट अब 1 लाख रुपये महंगे हो गए हैं. खास बात यह है कि अगस्त 2026 में भी कंपनी ने इसकी कीमतों में 1.5 लाख रुपये तक का इजाफा किया था. यानी लॉन्च के कुछ ही महीनों में यह SUV दूसरी बार महंगी हुई है.

अब कितनी हो गई कीमत?
नई कीमतों के बाद की एक्सशोरूम कीमत 43.49 लाख रुपये से शुरू होकर 45.99 लाख रुपये तक पहुंच गई है. इसके Savvy 4X2 6सीटर, Savvy 4X2 7सीटर और Savvy 4X4 7सीटर, तीनों मॉडल पर 1 लाख रुपये बढ़ाए गए हैं. कंपनी ने इसे मई 2026 में 40.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा था. इस हिसाब से लॉन्च के मुकाबले शुरुआती कीमत अब 2.5 लाख रुपये बढ़ चुकी है.
बड़ी बॉडी और 67 सीटों का ऑप्शन
एक फुलसाइज SUV है, जिसकी लंबाई 5,046mm और चौड़ाई 2,016mm है. इसमें 19इंच के अलॉय व्हील, बड़ी फ्रंट ग्रिल और LED लाइटिंग मिलती है. ग्राहकों को 6 और 7 सीटों का ऑप्शन दिया गया है. 6सीटर मॉडल में दूसरी रो में कैप्टन सीटें हैं, जबकि 7सीटर में बेंच सीट मिलती है.
फीचर्स में भी है दम
SUV में 12.3इंच का टचस्क्रीन और इतना ही बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 12स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है. आगे की सीटों में वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS मिलता है.
इंजन और मुकाबला
इसमें 2.0लीटर ट्विनटर्बो डीजल इंजन है, जो 215.5bhp पावर और 478.5Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. 4WD मॉडल में 10 ऑफरोड मोड, लोरेंज गियरबॉक्स और तीन डिफरेंशियल लॉक भी दिए गए हैं. बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Isuzu MUX जैसी SUVs से है.