बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
भारतीय शेयर बाजार में कार्ल्सबर्ग की एंट्री! बियर बनाने वाली कंपनी ने बनाया 6600 करोड़ का प्लान​ | 10 Days Rajasthan Trip: 10 दिन में राजस्थान की सैर कैसे करें? देखें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर का पूरा ट्रैवल प्लान​ | Delhi High Court Hearing: सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली अर्जी, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

T20 में Vaibhav Suryavanshi को Playing XI में जगह मिलना आसान नहीं, बोले कप्तान Shreyas Iyer​

 भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित […]

 भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित मौके जरूर मिलेंगे। सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था। भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

 इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि उनके जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे। ऐसा नहीं है कि उसे सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।’’ एशियाई खेलों में सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 

अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह विदेश की यात्रा करेगा तो उसे इस तरह के विकटों पर खेलने का अच्छा अंदाजा हो जाएगा। ऐसे में अगली बार जब वह विदेश दौरे पर आएगा तो वह पूरी तरह से तैयार होगा और वह पहली बार दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी अपना अनुभव साझा कर सकता है।’’ भारतीय टीम का हाल का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। उसने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाएं खेली और एशियाई खेलों में भाग लिया। अब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए यहां पहुंची है। अय्यर ने कहा, ‘‘हम पहले भी लगातार मैच खेलते रहे हैं।

 हम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी गए थे। यात्रा करना और खेलना तथा नई परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना मजेदार होता है। हम कारणों को एक तरफ रखकर यह देखना चाहते हैं कि हम जीतने की रणनीति कैसे तैयार कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में भी इसी पर चर्चा चल रही है। घरेलू मैदानों पर सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने की आदी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों और ठंडे मौसम से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाना होगा। अय्यर ने कहा, ’’यहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं। ऐसा नहीं है कि परिस्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। 

हम इंग्लैंड में खेले थे और उन्होंने हमारी बल्लेबाजी को देखकर विकेट तैयार किए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन किसी भी दिन विकेट कैसा होगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए हम जल्द से जल्द खुद को उस माहौल में ढालने की कोशिश करेंगे। अच्छे अभ्यास सत्र के बाद प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी रणनीति तैयार करने का अंदाज़ा हो जाएगा।’’ 

अय्यर ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर घरेलू परिस्थितियों की बात करें तो उन्हें अलगअलग परिस्थितियों की जानकारी होने का फायदा मिलेगा। दोनों टीम में बस यही अंतर है।’’ अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में अय्यर ने कहा, ‘‘यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। यह उसे समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY