रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकराने की आशंका, 120 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं​ | दिवाली का पेंट सेहत पर न पड़े भारी! पुताई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान​ | इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AC-कूलर का गया मौसम…गर्मी तक न हो जाए खराब, पैक करने से पहले जरूर करें ये काम​

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही अब कूलर और एसी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में बंद हो चुका है. लगभग 5 महीनों यानी अगली गर्मी तक अब इनकी जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में लोग स्विच ऑफ करके कूलर और एसी पर कवर चढ़ा देते हैं ताकि इसमें धूल जमा न हो. हालांकि सिर्फ इतना […]

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही अब कूलर और एसी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में बंद हो चुका है. लगभग 5 महीनों यानी अगली गर्मी तक अब इनकी जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में लोग स्विच ऑफ करके कूलर और एसी पर कवर चढ़ा देते हैं ताकि इसमें धूल जमा न हो. हालांकि सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं होता है. अगर आप कूलरएसी को पैक करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें तो अगले सीजन तक इनमें खराबी आ सकती है. इस आर्टिकल में जानिए कि ये दोनों चीजें पैक करने से पहले क्याक्या करना चाहिए.

कूलरएसी को पैक करने में की गई थोड़ी सी चूक गर्मी आने पर आपका खर्चा बढ़ा सकती है. इनके पार्ट्स में खराबी आने का कारण कूलिंग में समस्या होने लगती है या लीकेज होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अभी से छोटी चीजों पर ध्यान दें ताकि आपकी जेब पर असर न पड़े.

फिल्टर को करें अच्छी तरह क्लीन

एसी पर कवर चढ़ाने से पहले इसका फिल्टर पूरी तरह से जरूर साफ कर लें. दरअसल इसके पाइप और फिल्टर में न सिर्फ धूल जमा हो जाती है, बल्कि ये नमी की वजह से चिपक भी जाती है. ऐसे में अगर आप इसके ऊपर कवर चढ़ा देते हैं तो ये फंगस बन सकती है और जंग लग सकती है. क्लीनिंग करने के लिए एसी का फ्रंट पैनल खोल लें और एयर फिल्टर को निकालकर साफ करने के बाद नमी सुखाने के लिए धूप दिखाएं. इसके बाद इसे दोबारा से फिट करें. अब आपको एसी सिर्फ फैन मोड पर कुछ देर ऑन करनी है. इसे बंद करें और अब ये कवर चढ़ाने के लिए तैयार है.

आउटडोर यूनिट पर भी दें ध्यान

कमरे में लगी एसी को अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ कर लिया और कवर भी चढ़ा लिया है, लेकिन आउटडोर यूनिट को भूल गए. अक्सर ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं, जबकि सबसे ज्यादा यही हिस्सा धूप, धूल, पानी के संपर्क में आता है. आउटडोर यूनिट को भी व्रश से क्लीन कर लें, कंप्रेसर की मिट्टी को साफ करें और फिर इसपर भी कवर लगा दें. इसक कवर ऐसा होना चाहिए कि जिसमें नमी भी अंदर न रहे और धूलमिट्टी से भी बचाव होता रहे.

कूलर पैक करने से पहले जानें ये बातें

एसी की तरह ही कूलर पर भी सीधे कवर नहीं चढ़ाना चाहिए, बल्कि पहले क्लीनिंग करें. चलिए जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप कूलर की सफाई के टिप्स.

  • कूलर का प्लग निकालकर वाटर पंप और इसमें लगे पाइप को निकालकर अच्छी तरह साफ करें और सुखा दें.
  • कूलर के पैट्स भी निकालकर एक बार तेज पानी की बौछार से साफ करें और धूप में सुखा दें, ताकि फफूंद न आए.
  • कूलर के टैंक को खाली करें और सूखे कपड़े से पोंछकर इसे भी कुछ देर धूप दिखाएं ताकि इसमें जंग न लगे.
  • सारी चीजें अच्छी तरह सुखाने के बाद कूलर को किसी प्लास्टिक शीट से अच्छी तरह कवर कर दें.
  • ये भी ध्यान रखना है कि कूलर को ऐसी जगह रखें जहां पर हवा लगती रहे और नमी न हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY