: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बदमाशों ने दो पशु व्यापारियों को निशाना बनाते हुए 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। दोनों व्यापारी मेरठ से मथुरा के पशु मेले में खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना हापुड़ देहात में लगने वाले पशु मेले में खरीदारी के लिए जा रहे थे। रास्ते में ग्राम असरा के जंगल के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके पास मौजूद 2.40 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:
पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित व्यापारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में एएसपी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें: