Wednesday, April 15, 2026
Sports

SRH की जीत से इन 3 टीमों को हुआ बड़ा नुकसान, IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें

RR vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 20260 में कल रात राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 57 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में बड़ा छलांग लगाया है. SRH की जीत से पॉइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) को इस मैच में मिली शिकस्त से कोई नुकसान नही हुआ है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को फायदा जरुर हुआ है.

SRH की जीत से इन 3 टीमों को हुआ बड़ा नुकसान, IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें
SRH की जीत से इन 3 टीमों को हुआ बड़ा नुकसान, IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें

वहीं SRH की जीत की वजह से लखनऊ सुपर जायंटस और गुजरात टाइटंस की टीम को इसका नुकसान हुआ है और दोनों ही टीम अब प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई हैं. आइए देखते हैं SRH की जीत से किसे फायदा और किसे नुकसान हुआ है.

RR की हार और SRH की जीत से इन 3 टीमों को नुकसान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की जीत की वजह से लखनऊ सुपर जायंटस और गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस जहां 6वें नंबर पर पहुंच गई है, वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस की टीम तो 7वें स्थान पर खिसक गई है.

वहीं इस बड़ी जीत की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ कर नंबर 4 पर पहुंच गई है. वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब नेट रनरेट की वजह से नंबर 5 पर है.

स्थान टीम (Team) मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) N/R अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स) 5 4 1 0 0 8 0.889
2 Punjab Kings (पंजाब किंग्स) 4 3 0 0 1 7 0.720
3 Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 4 3 1 0 0 6 1.148
4 Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद) 5 2 3 0 0 4 0.576
5 Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) 4 2 2 0 0 4 0.322
6 Gujarat Titans (गुजरात टाइटंस) 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स) 4 2 2 0 0 4 -0.427
8 Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस) 4 1 3 0 0 2 -0.772
9 Chennai Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स) 4 1 3 0 0 2 -1.532
10 Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स) 4 0 3 0 1 1 -1.315

 

टॉप 3 में इन टीमों का है कब्जा

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप 3 की बात करें तो पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है, राजस्थान रॉयल्स ने 5 में से 4 मैच जीतकर 8 अंको के साथ नंबर 1 पर कब्जा किया हुआ है, वहीं 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे और 4 मैचों में 6 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर 3 पर मौजूद है.

इसके साथ ही 8वें नंबर पर मुंबई इंडियंस और 9वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, इन दोनों टीमों ने 4 में से केवल 1 मैच ही जीता है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 1 अंक मैच बारिश की वजह से रद्द होने पर मिला है और 4 मैचों के बाद ये टीम नंबर 10 पर ही खड़ी है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply