Viral

होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी फेल, मेथेनॉल लेकर आराम से निकला चीन का टैंकर

होर्मुज़ में अमेरिका की नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही फेल हो गई है. दरअसल, ईरान की अनुमति लेकर इस संकरे रास्ते से चीन का एक मालवाहक जहाज़ आराम से गुजर गया. इस चीनी जहाज पर मेथेनॉल लदा था, जिसे अमेरिका रोक नहीं पाया. दिलचस्प बात यह है कि इस जहाज पर सालों पहले अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा था. इसके बावजूद, के इस मैथेनॉल टैंकर पर अमेरिका हमला नहीं कर पाया.

होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी फेल, मेथेनॉल लेकर आराम से निकला चीन का टैंकर
होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी फेल, मेथेनॉल लेकर आराम से निकला चीन का टैंकर

सीएनएन के मुताबिक सोमवार (13 अप्रैल) को चीनी टैंकर रिच स्टारी केशम द्वीप के पास से होते हुए से गुजरा. पहले जहाज को कुछ समय के लिए केशम के पास रोका गया था, जिसके बाद उसे आसानी से होर्मुज के रास्ते निकाल लिया गया. मंगलवार सुबह इस टैंकर को ओमान की खाड़ी में देखा गया. उसी क्षेत्र में, जहां अमेरिका ने अपने लाव-लश्कर के साथ नाकाबंदी की घोषणा की है.

दो प्रयास में क्रॉस किया होर्मुज

रिपोर्ट के मुताबिक यह टैंकर फारस की खाड़ी से पहले होर्मुज के पास आया. पहले प्रयास में यह टैंकर होर्मुज क्रॉस करने में विफल रहा. इसके बाद दूसरे प्रयास में इसे पास कराया गया. यह चीन के एक बंदरगाह पर जा रहा है. कंपनी रिच स्टारी भी चीन की ही है. मरीनट्रैफिक के मुताबिक पहले इस कंपनी का नाम फुल स्टार नाम था और यह हांगकांग का झंडा लेकर चलती थी, लेकिन अब इस टैंकर पर चीनी ध्वज है.

इससे पहले चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने अमेरिका को होर्मुज के मामले में चेतावनी दी थी. चीन ने कहा था कि अमेरिका हमारे मामले में दखल न दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.

डोंग जून ने आगे कहा- ईरान के साथ हमारे ट्रेड और एनर्जी एग्रीमेंट हैं. हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे हमारे मामलों में दखल न दें. होर्मुज स्ट्रेट चीन के लिए खुला है.

होर्मुज के बाहर किस तरह की नाकाबंदी है?

अमेरिकी सेंटकॉम का कहना है कि अरब सागर और ओमान की खाड़ी में उसने युद्धपोत तैनात कर रखे हैं. होर्मुज से जो भी जहाज गुजरेगा, उस पर अमेरिकी सैनिक हमला कर देंगे. अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए होर्मुज के बाहर जहाजों की तैनाती की है.

उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के मुताबिक यह एक सफल योजना है. इसके जरिए ईरान बातचीत की टेबल पर आएगा. वो परमाणु हथियार न बनाने की घोषणा करेगा. हम ईरान को आर्थिक नुकसान देना चाहते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply