बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC​ | Lashkar Commander Latif Bhat Encounter: मस्जिद में छिपे लश्कर कमांडर का एनकाउंटर, सरेंडर से किया इनकार, बोला- अल्लाह से मिलना है​ | संकल्प, संवाद और संवेदना की गूंज, ‘रंग दे बसंती’ के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sonia Gandhi Book Launch: आत्मकथा ‘Belonging A Journey of Love’ का दिल्ली में विमोचन, सोनिया गांधी ने जिंदगी के अनसुने किस्से सुनाए​

Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का दिल्ली की आईटीसी मौर्य होटल में शाम 6:40 बजे में औपचारिक विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन […]

Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का दिल्ली की आईटीसी मौर्य होटल में शाम 6:40 बजे में औपचारिक विमोचन किया गया।

विमोचन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सीएम विजय जोसफ , सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

10 नवंबर से बाजार में उपलब्ध है किताब

सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर 2026 को ही प्रकाशित हो चुकी है। हालांकि, इसका औपचारिक विमोचन 16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। 

किताब के प्रकाशन से पहले प्रकाशक को लेकर विवाद भी सामने आया था। शुरुआत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया से प्रकाशन की बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने भारतीय संस्करण प्रकाशित किया।

544 पन्नों में सोनिया गांधी के जीवन का सफर

हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपने बचपन से लेकर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तक के अनुभवों को साझा किया है।

544 पन्नों की किताब में इटली में बिताए शुरुआती जीवन, राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह, इंदिरा गांधी के साथ पारिवारिक संबंधों और राजनीतिक संघर्षों का उल्लेख है। 

किताब में पति राजीव गांधी और सास इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY