बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC​ | Lashkar Commander Latif Bhat Encounter: मस्जिद में छिपे लश्कर कमांडर का एनकाउंटर, सरेंडर से किया इनकार, बोला- अल्लाह से मिलना है​ | संकल्प, संवाद और संवेदना की गूंज, ‘रंग दे बसंती’ के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lashkar Commander Latif Bhat Encounter: मस्जिद में छिपे लश्कर कमांडर का एनकाउंटर, सरेंडर से किया इनकार, बोला- अल्लाह से मिलना है​

: जम्मूकश्मीर में सुरक्षाबलों ने CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्करएतैयबा के आतंकी लतीफ भट को बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया। वह कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन […]

: जम्मूकश्मीर में सुरक्षाबलों ने CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्करएतैयबा के आतंकी लतीफ भट को बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया। वह कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया।

मुठभेड़ से पहले हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पुलिस अधिकारी लतीफ से कहता सुनाई दे रहा है, ‘हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।’ इस पर लतीफ जवाब देता है, ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। मैं बहुत खुश हूं। सरेंडर नहीं करूंगा।’

दो दिन से तलाश कर रहे थे सुरक्षाबल

 

#WATCH | Kulgam encounter: An exchange of fire is underway in the Zangalpora area of Kulgam district, Jammu & Kashmir

The operation is underway to neutralise LashkareTaiba commander Lateef Bhat, who has been cornered inside a local mosque after refusing repeated… pic.twitter.com/2VdIeF025X

— ANI November 18, 2026

सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ भट ने अपने साथी उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों आतंकी फरार हो गए थे। 16 नवंबर को पुलिस ने अखरान के लारू इलाके में दोनों को घेर लिया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया, जबकि लतीफ भागने में कामयाब रहा। हालांकि, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो दिन बाद सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि लतीफ देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ है। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई और उसे मार गिराया गया।

लतीफ पर था 15 लाख रुपये का इनाम

22 वर्षीय लतीफ भट पर पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह 2025 की शुरुआत में अपने घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्करएतैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल कराया था।

ये भी पढ़ें:

लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में भी कुछ समय पढ़ाई की। बाद में वह बढ़ई का काम करने लगा था। बताया गया है कि उमर निसार डार ने लतीफ को करीब छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने CRPF पोस्ट पर हमले से पहले कई इलाकों की रेकी भी की थी।

छह महीने में लश्कर के चार कमांडर ढेर

पिछले छह महीनों में जम्मूकश्मीर में लश्करएतैयबा के चार कमांडर मारे जा चुके हैं। इनमें लतीफ भट के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया था। वहीं, यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया था। 

ये भी पढ़ें:

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY