गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

सर्दियों में कार के अंदर भी मिलेगी साफ हवा, इन 5 सस्ती SUV में मिलता है इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर​

दिल्लीNCR समेत देश के कई शहरों में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में घर के साथसाथ कार के अंदर की हवा को साफ रखना भी जरूरी हो जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना कार से सफर करते हैं. इसी जरूरत को देखते हुए अब कई कार […]

दिल्लीNCR समेत देश के कई शहरों में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में घर के साथसाथ कार के अंदर की हवा को साफ रखना भी जरूरी हो जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना कार से सफर करते हैं. इसी जरूरत को देखते हुए अब कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर दे रही हैं.

यह सिस्टम कार के केबिन में मौजूद हवा से कुछ प्रदूषक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है. अगर आप भी इस सर्दी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसी SUV पर विचार कर सकते हैं. यहां हम आपको भारत में मिलने वाली 5 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है.

1. टाटा पंच

इस लिस्ट में सबसे सस्ती कार टाटा पंच है. कंपनी इसके एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड वेरिएंट में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर देती है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों में यह फीचर देने वाली पंच इकलौती कार है. एयर प्यूरीफायर वाले इसके वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए से 10.97 लाख रुपए के बीच है.

2. मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी ब्रेजा भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर टॉप मॉडल ZXI+ में मिलता है. कंपनी ने इसके नए अपडेटेड मॉडल में 10.1 इंच की टचस्क्रीन दी है, जिसमें एयर प्यूरीफायर सिस्टम भी शामिल है. इस फीचर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.26 लाख रुपए से 13.55 लाख रुपए के बीच है.

3. किआ सोनेट

किआ सोनेट भी इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर वाली कारों में शामिल है. कंपनी इसके HTX, GTX+ और XLine वेरिएंट में यह सुविधा देती है. सोनेट अपने डिजाइन, छोटे आकार और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है. इसके एयर प्यूरीफायर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.60 लाख रुपए से 14.36 लाख रुपए के बीच है.

4. टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन भी इस फीचर के साथ आती है. कंपनी इसके Fearless+ वेरिएंट में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर देती है. यह सिस्टम कार की टचस्क्रीन के साथ जुड़ा हुआ है फीचर से लैस इस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.42 लाख रुपए से 14.70 लाख रुपए के बीच है.

5. होंडा एलिवेट

इस लिस्ट में आखिरी नाम होंडा एलिवेट का है. कंपनी के इस SUV मॉडल में भी इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है. इसके इस फीचर वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 13.93 लाख रुपए से 18.40 लाख रुपए के बीच है. यह उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकती है जो अच्छे फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं.

Disclaimer: कार में एयर प्यूरीफायर होने का मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है. यह केबिन के अंदर हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है. कार खरीदने से पहले संबंधित वेरिएंट में इस फीचर की उपलब्धता और कीमत डीलर से जरूर जांच लें.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY