Celebs Bodyguards Salary: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हों, या फिर दबंग सलमान खान… आपने अक्सर उनके साथ एक शख्स साए की तरह देखा होगा. जैसे ही वो घर से बाहर निकलते हैं, तो उनके पर्सनल बॉडीगार्ड भी साथ-साथ चलते हैं. वो उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. जहां सलमान खान की सिक्योरिटी सालों से शेरा (गुरमीत सिंह जॉली) संभालते हैं. तो वहीं शाहरुख खान की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी बॉडीगार्ड रवि सिंह पर हैं. जो अक्सर उनके साथ दिखते हैं. लोग सोचते हैं कि यह बॉडीगार्ड फिल्मी दुनिया के टॉप सितारों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं, तो महीने की सैलरी भी लाखों में होगी और सालभर में करोड़ों कमा लेते होंगे.पर सच कुछ और है. अब शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक एक्स सिक्योरिटी स्टाफ मेंबर ने बताया है, सेलेब्रिटी बॉडीगार्ड्स असल में कितना कमाते हैं.

दरअसल सेलेब्रिटीज अपनी सिक्योरिटी और पब्लिक में आने-जाने के लिए पर बहुत निर्भर रहते हैं. एयरपोर्ट, इवेंट्स और पब्लिक जगहों पर लोग एक्टर्स की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं और भीड़ जमा लेते हैं. जिससे सुरक्षा और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है. वहीं कई एक्टर्स के साथ कम से कम दो बॉडीगार्ड देखे जाते हैं. जबकि बड़े एक्टर्स के साथ बड़ी सिक्योरिटी टीम होती है. पर सैलरी कितनी होती है, यह जान लीजिए
सेलेब्रिटीज के बॉडीगार्ड कितना कमाते हैं?
हाल ही में ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में यासीन खान ने बड़ा खुलासा किया. वो बताते हैं कि बॉडीगार्ड्स के साल में 2 से 2.5 करोड़ रुपये कमाने की खबरें गलत हैं. उन्होंने कहा कि, ऐसा नहीं होता.ज्यादातर बॉडीगार्ड को हर महीने एक तय सैलरी मिलती है. कुछ मामलों में, उन्हें फिल्म शूट के दौरान एक्स्ट्रा पैसे मिल सकते हैं. लेकिन यह सबके लिए आम बात नहीं है. साथ ही यह भी कहा कि, सैलरी उससे कहीं कम है, जितनी आमतौर पर ऑनलाइन बताई जाती है. उनके मुताबिक, एक्सपीरियंस्ड सिक्योरिटी गार्ड भी अपने काम और एक्सपीरियंस के आधार पर महीने के करीब 1 लाख रुपये कमाते हैं.
इस दौरान उन्होंने शेरा और रवि सिंह जैसे पॉपुलर नामों का भी जिक्र किया है. वो बड़ी-बड़ी फीस पर सवाल उठाते दिखे, जो अक्सर ऑनलाइन शेयर की जाती हैं. वो कहते हैं- कौन देता है 10 लाख रुपये महीना?
कैसे तय होती है फीस?
वो बताते हैं कि बॉडीगार्ड आमतौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं. उनकी हर महीने एक तय सैलरी होती है. पहले उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सही कॉन्ट्रैक्ट की बात की थी, जो बाद में इंडस्ट्री में आम बात हो गई. यासीन ने बताया कि बॉडीगार्ड एक मेन किरदार निभाते हैं. लेकिन उन्हें हमेशा वो तवज्जो नहीं मिलती जिसके वो हकदार हैं. उन्होंने कहा कि उनके काम पर लोगों का ध्यान ज़्यादातर तब जाता है, जब कुछ गड़बड़ हो जाती है.




