Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार बड़ी तैयारी कर चुके हैं. वो फाइनली उस जॉनर में वापस लौट रहे हैं, जिसमें लोग उन्हें देखना चाहते थे. जी हां, प्रियदर्शन के साथ लंबे वक्त के बाद उन्होंने हाथ मिलाया और अब हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं. 16 मार्च यानी आज फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. जबकि, 17 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका इंतजार हो रहा है. खैर, यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिससे उम्मीद भी काफी ज्यादा है. एडवांस बुकिंग शुरू हुए 1 दिन हो चुके हैं, पर फिल्म उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही. हालांकि, बीते दिन के मुकाबले फिर भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर ली है.

को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 14 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा. क्योंकि ‘हाउसफुल 5’ ही उनकी वो पिक्चर रही है, जिसने सबसे तगड़ी एडवांस बुकिंग की थी. 13.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. हालांकि, लिस्ट में और भी बहुत सारी फिल्में शामिल हैं. ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘केसरी चैप्टर 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है. दरअसल JOLLY LLB 3 की कमाई एडवांस बुकिंग से 6.37 करोड़ रुपये रही. जबकि, स्काईफोर्स की कमाई 5.42 करोड़ रुपये रही और फिलहाल ‘भूत बंगला’ का यहां तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है.
एडवांस बुकिंग से ‘भूत बंगला’ ने कितने छापे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, भूत बंगला ने अबतक एडवांस बुकिंग से 91.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि 34,340 टिकट बेच दिए हैं. जो पिछले दिन 10 हजार तक भी नहीं पहुंचे थे. वहीं, 5193 शोज फाइनल किए जा चुके हैं. हालांकि, अगर ब्लॉक सीट्स के साथ यह कमाई देखी जाएगी, तो 2.54 करोड़ कलेक्शन पहुंच चुका है. अभी जहां-जहां से सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है, उसमें दिल्ली- 18.53 लाख, मुंबई- 12.95 लाख, पुणे- 3.54 लाख, बेंगलुरू- 2.76 लाख, हैदराबाद- 5.45, कोलकाता-3.05 लाख और अहमदाबाद-7.61 लाख रुपये का बिजनेस हुआ है.
हालांकि, यह आंकड़े हर वक्त बदलते रहते हैं, उम्मीद है कि फिल्म रिलीज तक अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ करोड़ों का कारोबार करने में सफल हो जाएगी. हालांकि, बड़ी टेंशन है कि बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई बहुत ही कम चल रहा है. देखना होगा कि आखिर तक बिजनेस कितना पहुंचता है?





