: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने दिल्ली स्थित अपने आवासीय पते के सत्यापन के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। हालांकि, दस्तावेज सौंपते समय उन्होंने शर्त रखी कि दिल्ली पुलिस इनकी गोपनीयता बनाए रखे और इनका इस्तेमाल केवल पते के सत्यापन के लिए ही किया जाए। सुनवाई के बाद दास ने दावा किया कि उनका पता सत्यापित हो चुका है। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों वाली दिल्ली पुलिस को उनका आवासीय पता सत्यापित करने में एक महीने का समय लग गया। उन्होंने पुलिस की इस देरी पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
दस्तावेज लीक होने की जताई आशंका
सौरव दास के मुताबिक, उन्होंने SEM के सामने आवासीय पते के प्रमाण से जुड़े कुछ दस्तावेज जमा किए, लेकिन इसके साथ स्पष्ट शर्त भी रखी। उन्होंने आशंका जताई कि अगर ये दस्तावेज लीक हुए तो सोशल मीडिया पर सक्रिय ट्रोल्स के हाथ लग सकते हैं। इसके बाद इनका इस्तेमाल उनके खिलाफ दक्षिणपंथी प्रचार के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
SEM ने स्वीकार की सौरव दास की शर्त
दास ने बताया कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उनकी शर्त स्वीकार कर ली है। निर्देश दिया गया है कि जमा किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल केवल उनके आवासीय पते के सत्यापन के उद्देश्य से किया जाएगा। इनका किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
इस पूरे मामले में सौरव दास ने दस्तावेजों की गोपनीयता को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पता सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान निजी जानकारी की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें: