Winter Heart Attack Risk: सर्दियों में तापमान गिरने के साथ ही दिल की सेहत को लेकर सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। इसकी एक बड़ी वजह शरीर की नसों का सिकुड़ना है। ठंड में शरीर अपना तापमान बनाए रखने के लिए खून की नसों को संकुचित कर देता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

ठंड में क्यों बढ़ता है खतरा?
ठंड के मौसम में शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इसे मेडिकल भाषा में वेसोकंस्ट्रिक्शन कहते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव शामिल हैं। धूम्रपान करने वालों और शारीरिक गतिविधि कम करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
सुबह के समय क्यों रहें सावधान?
सुबह के समय तापमान कम होने पर शरीर को ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अचानक ठंड में बाहर निकलना और बिना तैयारी के भारी शारीरिक मेहनत करना दिल पर दबाव बढ़ा सकता है। खासकर बुजुर्गों और हार्ट के मरीजों को बहुत सुबह ठंड में टहलने या व्यायाम करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
हार्ट अटैक के इन लक्षणों को पहचानें
सीने में दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होना हार्ट अटैक का प्रमुख लक्षण हो सकता है। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना और दर्द का हाथ, कंधे, पीठ या जबड़े तक पहुंचना भी चेतावनी के संकेत रखें। सुबह बहुत ठंड होने पर बाहर निकलने से बचें। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच ( कराएं। डॉक्टर की बताई दवाएं समय पर लें और संतुलित खानपान रखें। धूम्रपान से दूरी बनाएं और अपनी क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम करें। सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर घरेलू उपायों में समय बर्बाद न करें।