रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

विदेश जाएंगे भूल! भारत की इन लोकेशन पर होता है चेरी ब्लॉसम का शानदार नजारा​

चेरी ब्लॉसम के दौरान पेड़ों पर लदे गुलाबी सफेदफूलों का नजारा बेहद शानदार होता है. जापान का चेरी ब्लॉसम सबसे खूबसूरत माना जाता है और यहां पर इसके लिए बकायदा फेस्ट आयोजित किया जाता है. हालांकि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप चेरी ब्लॉसम देख सकते हैं. नवंबर इसके लिए बेस्ट […]

चेरी ब्लॉसम के दौरान पेड़ों पर लदे गुलाबी सफेदफूलों का नजारा बेहद शानदार होता है. जापान का चेरी ब्लॉसम सबसे खूबसूरत माना जाता है और यहां पर इसके लिए बकायदा फेस्ट आयोजित किया जाता है. हालांकि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप चेरी ब्लॉसम देख सकते हैं. नवंबर इसके लिए बेस्ट टाइम रहता है. अगर आपको भी विदेश जाए बिना ही चेरी ब्लॉसम देखना है तो जान लें ये जगहें कहां पर हैं.

भारत में चेरी ब्लॉसम का नजारा देखना हो तो आपको मुख्य रूप से भारत के उत्तरी पूर्वी राज्यों की ओर रुख करना चाहिए और कुछ हिमालयी क्षेत्रों में आप विजिट करना चाहिए.

नागालैंड में चेरी ब्लॉसम

आप चेरी ब्लॉसम देखने नागालैंड जा सकते हैं. यहां पर कोहिमा बोटैनिकल गार्डन और खुजामा गांव में जाएं. इसके अलावा यहां पर दजुकोऊ घाटी में भी पेड़ चेरी के गुलाबी फूलों की चादर से ढक जाते हैं.

मेघालय में शानदार नजारा

आपको चेरी ब्लॉसम देखने के लिए मेघालय जाना चाहिए. यहां आपको बेहतरीन एक्सपेरिमेंट मिलेगा. मेघालय के शिलांग में हर साल नवंबर के दौरान ‘चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल’ आयोजित किया जाता है. हर तरफ सड़कें, पहाड़, पेड़ों पर गुलाबी और सफेद फूल नजर आते हैं.

Image:Pexels

सिक्किम में खूबसूरत नजारे

चेरी ब्लॉसम के नजारे सिक्किम में भी कमाल होते हैं. आप दक्षिण सिक्किम में तेमी टी गार्डन जा सकते हैं या फिर उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में चेरी ब्लॉसम देखने जाएं. इन दोनों ही जगहों पर चेरी ब्लॉसम के दौरान कमाल का व्यू होता है.

हिमालयी क्षेत्रों में जाएं

आप चेरी ब्लॉसम देखने के लिए कुछ हिमालयी क्षेत्रों जैसे उत्तराखंड के पांगोट जा सकते हैं और हिमाचल की कुछ जगहों पर भी चेरी ब्लॉसम कमाल होता है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आप यहां तीर्थन घाटी,नारकंडा, बीर गांव, धर्मशाला के तिब्बती चिल्ड्रन विलेज जाएं. इन जगहों पर जंगली चेरी के पेड़ों पर ब्लॉसम शानदार नजर आता है.

दक्षिण भारत में चेरी ब्लॉसम

चेरी ब्लॉसम का नजारा दक्षिण भारत में भी देखा जा सकता है. इसके लिए आप यहां पर नीलगिरि की पहाड़ियों का रुख कर सकते हैं. यहां पर स्थित पुराने वानस्पतिक उद्यानों में भी ये गुलाबीसफेद फूल खिले होते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY