Salman Khan In Raja Shivaji: बॉलीवुड में इन दिनों ऐतिहासिक और पैन इंडिया फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच एक नई खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. चर्चा है कि सलमान खान जल्द ही एक बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को एक्टर रितेश देशमुख बना रहे हैं और हाल ही में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान का एक अहम रोल हो सकता है, जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

काफी समय से नाम की इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाने की कोशिश करेगी. अब रितेश ने बातचीत में खुलासा किया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए से बात की गई है और वो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में पता नहीं चला है कि आखिर सलमान फिल्म में किस रोल में होंगे.
सलमान खान मुख्य भूमिका में
रितेश देशमुख की इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही है, फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जो कि 1 मई है. हाल ही में एक्टर ने बिग बॉस मराठी के छठवें सीजन में अपनी अपकमिंग फिल्म की चर्चा की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान जीवा महाला के रोल में नजर आएंगें. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में तो हैं ही लेकिन साथ ही वो बतौर फिल्ममेकर भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं.
–
कौन कौन शामिल है?
फिल्म के बारे में बात करें, तो रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में संजय दत्त , अभिषेक बच्चन , महेश मांजरेकर , सचिन खेडेकर , भाग्यश्री , फरदीन खान , जितेंद्र जोशी , अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार भी हैं. 2 साल पहले इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी. कमाल की बात है कि ये फिल्म मराठी और हिंदी में एक साथ बनाई गई है. 20 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा.





