Azerbaijani Dancers Viral Video: सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में इस वक्त एक ने तहलका मचा रखा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि भैया बिहार का स्वैग ही अलग है. अजरबैजान (Azerbaijan) की राजधानी बाकू में आयोजित ‘इंडियन फूड फेस्टिवल’ (Indian Food Festival) के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोग थिरकने पर मजबूर हो गए.

सात समंदर पार चला पवन सिंह का जादू
अजरबैजान के मशहूर डांसर्स शिरखान (Shirkhan) और आलिया (Aliya) ने भारतीय दूतावास में आयोजित ‘अन्नपूर्णा दिवस’ (Annapurna Divas) के मौके पर भोजपुरी के सुपरहिट हिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (Bhojpuri Song Lollipop Lagelu) पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी कि वीडियो रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गया.
विदेशी धरती पर विदेशी कलाकारों को भोजपुरी बीट्स पर झूमते देखकर नेटिजन्स खासकर भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं. 2 मिनट 20 सेकंड का यह क्लिप अजरबैजान के बाकू में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने X हैंडल @indembassybaku से शेयर किया है. हजारों व्यूज और लाइक्स के साथ सोशल मीडिया यूजर्स इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं.
18 साल बाद भी बरकरार है ‘लॉलीपॉप’ का क्रेज
दिलचस्प बात यह है कि यह गाना 2008 में रिलीज हुआ था. तब भोजपुरी सिंगर पवन सिंह महज 22 साल के थे और इसी एक गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. 18 साल बीत जाने के बाद भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है.
यहां देखिए वीडियो
Azerbaijani dancers Shirkhan and Aliya perform a dance on a #Bhojpuri song from #Bihar at the Indian Food Festival organized by the Indian Embassy in #Azerbaijan at the Chancery premises in #Baku today to mark #AnnapurnaDivas. @biharfoundation pic.twitter.com/Uj63pAHDXA
— India in Azerbaijan (@indembassybaku) April 19, 2026





