Viral

15वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने दी जान

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक होटल की 15वीं मंजिल से कूद कर 26 वर्षीय वकील ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सीपी के रॉयल प्लाजा होटल में हुई इस घटना की सूचना रविवार रात करीब सवा नौ बजे दी गई। मृतक की पहचान दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो उसी दिन शाम में होटल में ठहरने आया था।

15वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने दी जान
15वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने दी जान

पुलिस के एक बयान के मुताबिक, पुलिस दल ने होटल पहुंच कर पाया कि महावीर एनक्लेव निवासी सिंह ने इमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। इसमें कहा गया है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

परिजनों के बयान के अनुसार, इस मामले में किसी साजिश की शक नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मृतक कमरे में अकेला ठहरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उसे तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच के लिए अपराध विभाग और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के दल बुलाए गए। सबूत इकट्ठा किए गए तथा होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

Leave a Reply