भोजपुरी सिनेमा में कुछ सितारों के नाम पिक्चरों में दिखी उनकी जोड़ी के साथ ही फेमस होते हैं, जिनमें से एक जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की है. दोनों को साथ में खूब पसंद किया जाता है. अक्सर ही ये जोड़ी लोगों के बीच फिल्म या गाने को लेकर चर्चा में रहती है, हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां पर पैपराजी एक्ट्रेस के साथ मजाक-मस्ती करते दिखे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं.

और ने एक साथ कई कमाल की फिल्में, गाने दिए हैं. भोजपुरी में से लोगों की ऑनस्क्रीन फेवरेट जोड़ी हैं, हालांकि कई बार रील लाइफ के बाहर रियल लाइफ में भी दोनों का नाम जोड़ा जाता है. इनके रिश्ते पर भी सवाल किए जा चुके हैं. हाल ही की बात करें, तो आम्रपाली को मुंबई में एक शॉप के बाहर स्पॉट किया गया, जहां पर उन्होंने पैपराजी से बात की. इस दौरान उन्होंने निरहुआ को लेकर मजाकिया लहजे में कहा कि भैया आपका इंतजार कर रहे हैं गाड़ी में.
वायरल हो रहा है वीडियो
पैपराजी के इस बात पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए कहा, तुम लोग पहले इंतजार कर रहे हो मेरा. इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं, जिसमें निरहुआ भी होते हैं. इस दौरान पैपाराजी दोनों से साथ फोटो की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन दोनों बाद का कह कर वहां से रवाना हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का ये छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं.
–
साथ में जुड़ता है नाम
लंबे वक्त से आम्रपाली और निरहुआ का नाम साथ में जुड़ते आया है, हालांकि दोनों ने इस पर कभी हामी नहीं भरी है. इसके अलावा निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हो पाया. एक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि ये शादी उनके मर्जी के खिलाफ उनके माता-पिता ने करवाई थी.





