बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​ | इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टूटा था दाहिना हाथ, बाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर… 6 साल की बच्ची का देवरिया मेडिकल कॉलेज में हुआ ऐसा इलाज​

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक छह साल की बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी ने उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने […]

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक छह साल की बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी ने उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए गए.

एक्सरे में दाहिने हाथ में मिला था फ्रैक्चर

सदर कोतवाली क्षेत्र की भुजौली कॉलोनी निवासी अल्पना उपाध्याय अपनी छह साल की बेटी शांभवी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थीं. बच्ची के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका एक्सरे करवाया. जांच में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. इसके बाद बच्ची को हड्डी रोग विभाग भेजा गया, जहां चिकित्सक ने पर्ची पर दाहिने हाथ में प्लास्टर चढ़ाने का निर्देश दिया, लेकिन इलाज के दौरान बड़ी चूक हो गई. स्वास्थ्य कर्मी ने टूटे हुए दाहिने हाथ की बजाय बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया.

ये भी पढे़ें

परिजनों ने की शिकायत

कुछ देर बाद परिजनों को इस गलती का पता चला तो उन्होंने तत्काल चिकित्सकों और मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जांच के लिए तीन डॉक्टरों की समिति गठित कर दी.

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में माना कि अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण यह मानवीय भूल हुई. हालांकि रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही भी सामने आई. समिति की सिफारिश के आधार पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को तत्काल उस विभाग से हटा दिया गया.

एक सप्ताह का वेतन भी रोका गया

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को विभाग से हटाने के साथ उसका एक सप्ताह का वेतन भी रोक दिया गया है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY