बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​ | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?​ | इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरेगी कार कंपनी, भारत में पेटेंट कराया डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

The Tatas OTT: टाइटन स्टोरी के बाद ओटीटी पर अब आएगी ‘द टाटास’, वेब सीरीज में दिखेगा 100 साल का इतिहास​

मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी के बाद मेकर्स अब टाटा समूह को लेकर वेब सीरीज द टाटास बना रहे हैं। हाल ही में ओटीटी की दुनिया में एक ऐसी वेब सीरीज ने एंट्री मारी थी, जिन्होंने सिनेमा के पहलू को बदलकर रख दिया। उस सीरीज का नाम है, मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी। […]

मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी के बाद मेकर्स अब टाटा समूह को लेकर वेब सीरीज द टाटास बना रहे हैं।

हाल ही में ओटीटी की दुनिया में एक ऐसी वेब सीरीज ने एंट्री मारी थी, जिन्होंने सिनेमा के पहलू को बदलकर रख दिया। उस सीरीज का नाम है, मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी। अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और जिम सर्भ स्टारर इस वेब सीरीज ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता।

अब ए टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने टाइटन ग्रुप के बाद भारत की मशहूर इंडस्ट्रियल ग्रुप टाटा की बैकग्राउंड को दिखाने का फैसला लिया है। जिसके लिए उन्होंने वेब सीरीज द टाटास पर काम चालू कर दिया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं

टाटा समूह पर आएगी वेब सीरीज द टाटास

मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी के सह निर्माण का काम टीसीरीज और ऑल माइटी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया और ये दोनों मिलकर द टाटास की तैयारी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द टाटास में टाटा वंश के 100 साल के गहरे इतिहास को दर्शाया जाएगा, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी कैसे टाटा परिवार के लोगों ने कारोबार की दुनिया में अहम योगदान दिया और अपने बिजनेस के दम पर भारत का नाम रोशन किया है।

दरअसल इस सीरीज की कहानी मशहूर लेखक गिरीश कुबेर की किताब ‘द टाटास: हाउ अ फैमिली बिल्ट अ बिजनेस एंड अ नेशन’ पर आधारित होगी। इसके एडेप्सन के आधार पर ही भारत के दिग्गज कारोबारी रहे रतन टाटा के परिवार की अनटोल्ड स्टोरी को दर्शाया जाएगा।

इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे इस सीरीज की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी की तरह फैंस द टाटास को भी पसंद करेंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

दरअसल मेड इन इंडिया द टाइटन स्टोरी के मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ इस फ्रेंचाइजी के अंर्तगत बनने वाली सीरीज की डील की है। इस आधार पर इस द टाटास को भी आने वाले समय में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसको आने में काफी समय लगेगा, ऐसे में रिलीज डेट को लेकर कोई भी पुष्टिकरण फिलहाल नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY