सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

AI क्रांति ने बदली इस स्वदेशी कंपनी की किस्मत, 90% बढ़ी कमाई, झोली में गिरे हजारों करोड़ के ऑर्डर​

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से बदल रही है. आज के समय में सिर्फ कोई ऐप या सॉफ्टवेयर बना लेना ही काफी नहीं रह गया है. इस पूरी एडवांस तकनीक का भार उठाने के लिए विशालकाय सर्वर, हाईपरफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड सिस्टम और स्टोरेज की दरकार होती है. इसी बुनियादी जरूरत ने ‘नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया’ […]

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से बदल रही है. आज के समय में सिर्फ कोई ऐप या सॉफ्टवेयर बना लेना ही काफी नहीं रह गया है. इस पूरी एडवांस तकनीक का भार उठाने के लिए विशालकाय सर्वर, हाईपरफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड सिस्टम और स्टोरेज की दरकार होती है. इसी बुनियादी जरूरत ने ‘नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया’ को शेयर बाजार और निवेशकों का चहेता बना दिया है. भारत सरकार भी लगातार देश के भीतर मजबूत AI ढांचा खड़ा करने पर जोर दे रही है, ताकि अहम डेटा देश में ही सुरक्षित रहे. इस अनुकूल माहौल में नेटवेब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2026 में अपनी कमाई 90 फीसदी तक बढ़ा ली है. आइए समझते हैं कि कैसे इस कंपनी ने बाजार में अपना दबदबा कायम किया है.

AI बिजनेस बना कमाई का सबसे बड़ा जरिया

बिना मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के AI की कल्पना भी नहीं की जा सकती है और नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने इसी मौके को भुनाया है. कंपनी के लिए सबसे बड़ा गेमचेंजर इसका AI कारोबार साबित हुआ है. आंकड़ों पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी के कुल रेवेन्यू में AI की हिस्सेदारी 14.7 फीसदी से उछलकर 25.4 फीसदी हो गई. तीसरी तिमाही आतेआते तो यह आंकड़ा 64 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें, तो कंपनी के AI बिजनेस में 459.6 फीसदी की हैरतअंगेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. अब कंपनी की कुल कमाई का 43.4 फीसदी हिस्सा सीधे तौर पर इसी बिजनेस से आ रहा है.

सिर्फ पुर्जे नहीं पूरा सिस्टम बनाती है कंपनी

बाजार में कई टेक कंपनियां काम कर रही हैं, लेकिन नेटवेब की सफलता का राज उसके काम करने के तरीके में छिपा है. यह कंपनी बाहर से लाकर केवल GPU या छोटेमोटे हार्डवेयर बेचने का काम नहीं करती. यह खुद पूरा AI सिस्टम डिजाइन करती है, जिसमें कंप्यूटिंग, स्टोरेज, सॉफ्टवेयर से लेकर क्लाउड सॉल्यूशन तक सब कुछ शामिल है. ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत तथा टेक दिग्गज ‘एनवीडिया’ के साथ शानदार साझेदारी ने इसे अलग कतार में खड़ा कर दिया है. इसी मजबूती के चलते कंपनी को वित्त वर्ष 2026 में 2,184 करोड़ रुपये तथा 450 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिले हैं.

बैलेंस शीट में छप्परफाड़ मुनाफा कर्ज का नामोनिशान नहीं

किसी भी कारोबारी दिग्गज की असली ताकत उसकी बैलेंस शीट में दिखाई देती है. नेटवेब का वित्तीय प्रदर्शन निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए काफी है. बीते वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 90 फीसदी उछलकर 2,183.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान शुद्ध मुनाफा भी 80.9 फीसदी की शानदार छलांग लगाकर 205.8 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटडा 79 फीसदी बढ़कर 284.8 करोड़ रुपये रहा. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कंपनी पर एक रुपये का भी शुद्ध कर्ज नहीं है. मार्च 2026 के अंत तक इसके पास 83.3 करोड़ रुपये का फ्री कैश मौजूद था.

भविष्य की दमदार तैयारी, पड़े हैं ढेरों ऑर्डर

यह सोचना गलत होगा कि कंपनी सिर्फ AI की लहर के भरोसे बैठी है. हाईपरफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से लेकर प्राइवेट क्लाउड के क्षेत्र में भी इसकी जड़ें काफी गहरी हैं. अलगअलग सेक्टर्स से लगातार आ रहे ऑर्डर इस बात की गवाही देते हैं. वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत में ही कंपनी के हाथ में 2,100 करोड़ रुपये की बड़ी ऑर्डर बुक थी. अगर इसमें L1 ऑर्डर भी जोड़ दिए जाएं, तो यह रकम 2,400 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. मैनेजमेंट ने अगले कुछ सालों के लिए 35 से 40 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य तय किया है. हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि बड़े प्रोजेक्ट्स के मिलने के समय में बदलाव होने के कारण तिमाही नतीजों में थोड़ाबहुत उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY